टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 20 July: खुशी के मारे अंशुमन को कसकर गले लगाएगी अभिरा, अरमान को झूठ बोलेगी गीतांजली

YRKKH Spoiler 20 July: टीवी दुनिया का नंबर 1 सीरियल में से एक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आज दिखाया जाएगा कि अंशुमन पुकी को ढूँढने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा देगा। दूसरी तरफ गीतांजली अरमान को सच छुपाकर परदे में रखेगी। यहाँ पढ़िए आज का धांसू स्पॉइलर।

Image

Image Source: Jiohotstar

YRKKH Spoiler 20 July: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एक से बढ़कर एक ट्विस्ट ने सभी को बांधे हुआ है। दर्शक सीरियल का एक भी एपिसोड मिस नहीं कर रहे हैं। जैसा कि कल के एपिसोड में दिखाया गया था कि अंशुमन अभिरा से शादी करने के लिए मना कर देगा जब तक पुकी नहीं मिल जाती। दूसरी तरफ अरमान के सिर पर चोट लग जाएगी। आज 20 जुलाई के एपिसोड में क्या देखने को मिलेगा जानिए इस रिपोर्ट में।

स्टार प्लस का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कि शुरुआत अंशुमन से होगी जो तान्या से माफी मांगेगा क्यूँकि उसकी वजह से अपनी बहन की शादी बर्बाद कर दी। तान्या की विदाई में अंशुमन बहुत रोएगा लेकिन जाते जाते कृष को धमकी दे डालेगा कि अगर उसकी बहन परेशान हुई तो वो बिना देरी किए उसे घर वापिस ले आएगा। अंशुमन पुकी को ढूँढने वाली टीम को कड़े निर्देश देगा ये देख अभिरा उसे कसकर गले लगाकर उसका धन्यवाद करेगी। विद्या भी अंशुमन से माफी मांगेगी कि उसने उसको समझने में भूल कर दी। गीतांजली को पता चलेगा कि अरमान के सिर पर चोट लग गई है जिसके चलते वो अस्पताल में भर्ती है। ऐसे में गीतांजली फैसला लेगी कि वो अरमान को सच नहीं बताएगी कि अभिरा और अंशुमन की शादी नहीं हुई। वरना अरमान अभिरा को सच बता देगा। खुद को कमरें में बंद कर कावेरी को एहसास होगा कि उसने बहुत बड़ी गलती रोकर कि अरमान अभिरा को सच ना बताए।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के एपिसोड में आगे पोद्दार हाउस में तान्या और कृष का गृहप्रवेश के समय सभी अरमान और अभिरा को लेकर बातों में मगन हो जाएंगे। सभी भूल जाएंगे कि नई बहु तान्या का स्वागत करना है जिसे देख कृष गुस्से में सभी पर चिल्ला पड़ेगा। काजल के हाथ से पूजा की थाल लेकर कृष खुद ही तान्या और अपना स्वागत कर लेगा। अस्पताल में अरमान सदमें में है क्यूँकि अभिरा ने किसी और से शादी कर ली लेकिन तभी गीतांजली कहेगी कि अंशुमन और अभिरा की शादी नहीं हुई जिसे सुन वो चौंक जाएगा। जैसे ही अरमान अभिरा को कॉल पर सच बताने वाला होगा वो बेहोश हो जाएगा। अगली सुबह कृष और तान्या की जमकर लड़ाई होगी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article