टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 19 May: पाई-पाई की मोहताज होंगी अभिरा और विद्या, हवा में उड़ने वाली कावेरी का भी निकला दिवाला

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 19 May: स्टार प्लस का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आज 7 साल का लीप आ गया है। इस नई कहानी में अभिरा, विद्या और कावेरी पोद्दार हाउस में नहीं बल्कि गरीबी की हालत में छोटे से घर में रह रहे होंगे। यहाँ पढ़िए आज 19 मई का स्पॉइलर।

Image

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 19 May

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 19 May: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि कहानी में 7 साल का लीप आ गया है। ऐसे में सीरियल की कहानी एक नए मोड पर आकार खड़ी हो गईं है। कल के एपिसोड में देखने को मिला था कि पुकी के लापता होते ही अरमान अभिरा और पोद्दार परिवार संग रिश्ता तोड़कर हमेशा के लिए चला जाएगा। ऐसे में आज के एपिसोड में सीरियल की कहानी 7 साल आगे बढ़कर दिखाई जाएगी।

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कि कहानी 7 साल आगे बढ़ जाएगी और शुरुआत कावेरी से होगी जो खुद को जवान मान रही होगी जिसका विद्या मजाक बना रही होगी। कावेरी, विद्या और अभिरा मिलकर पोद्दार हाउस छोड़कर किसी गली मोहल्ले वाले घर में रह रही होंगी। तीनों मिलकर साड़ी का बिजनेस कर रही होंगी तो अभिरा वकील की भी नौकरी कर रही होगी। इस दौरान किसी चीज को लेकर गलती ना हो जाए अभिरा इस बात का ध्यान रख रही होगी। तीनों अमीर से गरीब हो गईं है। तभी कावेरी और विद्या क्लाइंट को साड़ियां दिखा रही होंगी जो दोनों के साथ नौकर की तरह व्यवहार कर रही होंगी।

समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आगे देखने को मिलेगा कि अभिरा क्लाइंट को मखन लगाकर उसे सारी साड़ियां बेच देगी। ऐसे में उनके घर की ईएमआई का बंदोबस्त हो जाएगा। विद्या और अभिरा सब्जी से वाले से कंजूसी करते हुए सम्मान खरीद रही होंगी। रात के खाने में विद्या ने टिंडे बनाए होंगे जिसे देख कावेरी उन्हे खाने से मना कर देगी। इस दौरान दादी सा गरीबी में मेयो मांगेगी और अभिरा उन्हे ऑफिस से चुराई हुई मेयो ही देगी। इसी के साथ अलमारी से कपड़े निकालते हुए दादी सा के हाथ पोद्दार हाउस के घर की तख्ती मिलती है जिसे देख उन्हे पुराने दिन याद आ जाएंगे। अभिरा दादी सा से वादा करेगी कि वो अपने घर जरूर वापिस जाएंगे जो छीना गया है उसे हासिल कर के रहेंगे।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article