टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 19 April: अरमान को दक्ष का बाप बनाएगी रुही, चारु को हटाकर अभीर संग इश्क लड़ाएगी कियारा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 19 April: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आज देखने को मिलेगा कि रुही को लगने लगा है कि अरमान ही उसके और दक्ष का ख्याल रख सकता है। वहीं दूसरी तरफ धीरे-धीरे अभीर कियारा की तरफ खींचा चला जाएगा।

Image

yrkkh 19 april

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 19 April: स्टार प्लस का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इन दिनों काफी ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। मेकर्स पूरी कोशिश कर रहे हैं कि टीआरपी लिस्ट में शो अच्छा परफॉर्म कर सके। पिछले हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में शो तीसरे नंबर पर लुढ़कर चौथे स्थान पर आ गिरा। इससे ये बात साफ हो गई है कि जनता को इन दिनों चल रही कहानी पसंद नहीं आ रही। कल के एपिसोड में देखने को मिला था कि अभिरा पेट पर तकिया लगाकर प्रेग्नेंसी फील करने की कोशिश करती है कि इन सपनों पर कावेरी हथौड़ा मार देगी। इसी के साथ कावेरी रुही के भी कान भर्ती हुई नजर आई थी कि वो इस अभिरा-अरमान के बच्चे को जन्म ना डे। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए आज 19 अप्रैल का स्पॉइलर।

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कि शुरुआत अरमान से होगी जो दादी सा की बात से काफी दुखी अभिरा को समझाता है। अरमान कहेगा कि चाहे दुनिया कुछ भी बोले पुकी की मां अभिरा ही है। चारु अभीर को सच नहीं बताएगी कि ये वही सम्राट है जो एक समय पर कियारा का क्रश था। रातों को कियारा सम्राट से क्या बातें करती है सुनने के लिए अभीर उसके साथ बेड पर सोएगा। वहीं रुही को चिंता हो रही है कि पुकी के आने के बाद दक्ष को कौन संभालेगा। दक्ष रेंगते-रेंगते गाड़ी के सामने आने वाला होता है कि अरमान उसे बचा लेगा। रुही को अच्छा लगता है कि अरमान पल-पल उसके साथ खड़ा है ।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आगे दिखाया जाएगा कि अरमान-अभिरा को रोमांस करता देख रुही को दादी सा की कही बात याद आएगी। राम नवमी के फंक्शन के लिए कियारा और मनीष गोएनका हाउस आकार न्योता देंगे। हालांकि दादी सा रोहित की मौत के बाद त्योहार मनाने से मना कर देगी। इस बीच रुही अरमान के ख्यालों में डूबी हुई है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article