टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 16 July: अभिरा के लिए अरमान से भिड़ा अंशुमन, गीतांजलि और तान्या में होगी जमकर तू-तू मैं मैं

YRKKH Spoiler 16 July 2025: स्टार प्लस का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आज अभिरा के चक्कर में अरमान और अंशुमन की लड़ाई होगी। तान्या को अभिरा पर गुस्सा आएगा क्यूँकि वो अपने मंगेतर के लिए स्टैंड नहीं लेती। इसी के साथ और तमाशे क्या हुए हैं जानिए इस रिपोर्ट में।

Image

Image Source: Jiohotstar

YRKKH Spoiler 16 July: छोटे परदे का धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने लोगों के टीवी पर धमाका जमाना शुरू कर दिया है। अभिरा और अरमान की प्रेम कहानी का सभी दर्शक लुफ्त उठाते हुए दिखाई दिए। सिर्फ यही नहीं 7 साल लीप ने सीरियल की टीआरपी को पंख दे दिए हैं। इसी के चलते मेकर्स को टीआरपी लिस्ट में बंपर टीआरपी के साथ साथ लोगों से प्यार भी भरपूर मिल रहा है। तो चलिए आज अपको बताते हैं सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आज क्या नया तमाशा आपका मनोरंजन करने वाला है।

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कि शुरुआत गीतांजली से होगी जो अरमान के माथे पर किस करती है। ये देख अरमान उससे दूरी बना लेगा और अंशुमन को अभिरा के बालों में गुलाब लगाते हुए देखेगा। अरमान अभिरा को दवाई देने के लिए उसके पीछे पीछे जाएगा तो अंशुमन को गलतफहमी हो जाएगी। अंशुमन कहेगा कि अभिरा जैसे ही आगे बढ़ने की कोशिश करता है तुम उसके रास्ते में आ जाते हो। तुम्हें शर्म आनी चाहिए विद्या के बहाने तुम अभिरा के करीब आ रहे हो। गुस्से में आकार अरमान अंशुमन का गिरेबान पकड़ लेगा और उसे धक्का डे मारेगा। ये देख तान्या अपने भाई के इए अरमान को थप्पड़ मारने वाली होगी कि गीतांजली बीच में आकर उसका हाथ पकड़ लेगी। गीतांजली और तान्या के बीच माफी को लेकर जमकर बहस होगी। तान्या अभिरा पर जोर देगी कि वो अपने एक्स पति अरमान को अंशुमन से माफी मांगने के लिए कहे। पूरे तमाशे में अभिरा चुप्पी साध लेगी तान्या अभिरा से जानना चाहती है कि आज भी उसके लिए अरमान ही ज्यादा महत्वपूर्ण है या होने वाला पति अंशुमन।

एपिसोड में आगे दिखाया जाएगा कि अभिरा को धर्मसंकट में देख अरमान खुद ही अंशुमन के आगे हाथ जोड़कर माफी मांग लेगा। अगली सुबह अंशुमन तान्या की गलतफहमी मिटाते हुए दिखाएगा कैसे अभिरा अपने एक्स पति अरमान से सीधे मुंह बात तक नहीं करती। इस दौरान कृष बार बार अरमान को डांटने का मौका ढूंढेगा। सिर्फ यही अरमान को अभिरा के करीब भेजने की भी कोशिश करेगा ताकि उसका दिल तिल तिल जले। दूसरी तरफ कियारा चारु का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्यूँकि काफी दिनों से वो गायब है। मनोज और अरमान प्लान बनाएंगे कि कृष की सच्चाई सामने लाने का मौका सिर्फ आज ही है। कहानी में आगे अभिरा कावेरी से पूछेगी कि क्या मेरी बच्ची मेरे पास लौटेगी ना? लेकिन कावेरी उसे मायरा का सच बताने से खुद को रोक लेगी। चूड़ा सेरमनी के दौरान अभीर अभिरा से कहेगा कि आज उसे रिश्तों की अहमियत पता चल गई है। बस फिर चारु का नाम सुन अभीर वहाँ से गुस्से में चला जाएगा

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article