टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 13 August: गीतांजली और अभिरा के बीच होगा डांस मुकाबला, धर्म संकट में फंसी मायरा

YRKKH Spoiler 13 August: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आज काफी कुछ देखने को मिलेगा। आज के एपिसोड में गीतांजली अभिरा को डांस फेस ऑफ का चैलेंज देती है। दूसरी तरफ विद्या गीतांजली को ऐसा करारा जवाब देती है जिसे सुनकर उसके होश उड़ जाते हैं।

Image

yrkkh update

YRKKH Spoiler 13 August: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि शुरुआत पोद्दार हाउस से होगी जहां अभिरा गीतांजली को फटकार लगा रही होगी। अभिरा दावा करती है की गीतांजली ने मायरा को फोन इसलिए दिया क्यूंकी वो मेरे साथ बॉन्ड ना बना सके। साथ ही अभिरा अरमान को बताएगी की गीतांजली मायरा के दिमाग के साथ खेल रही है। माफी मांगने के बजाए गीतांजली अभिरा से अपने आप की तुलना करेगी और खुद को एक अच्छी माँ का दर्जा देगी। सिर्फ यही नही गीतांजली कहती है अभिरा एक अच्छी माँ नहीं बन पाई तभी तो आज मायरा के पैरों में कांच चुब गया और उसे अपनी बच्ची की फिक्र है इसलिए फोन दिया। ये सुनकर अरमान बीच में आता है और गीतांजली को चार बातें सुना देगा और भी फैसला सुनाएगा की अब कोई भी डांस मुकाबला नहीं होगा। हालांकि अभिरा उसे ऐसा फैसला लेने के लिए मना कर देगी की सबसे ऊपर मायरा की खुशी है।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) की कहानी में आगे गीतांजली अभिरा को चैलेंज देती है की जो कल डांस फेस ऑफ में जीतेगा वही मायरा संग मुकाबले में हिस्सा लेगी। अभिरा और गीतांजली रात भर जागकर डांस प्रैक्टिस करेंगे। इस दौरान दादू उदयपुर आएंगे ताकि गीतांजली के दिमाग में थोड़ी अक्कल भर सके। दादू अपनी बेटी गीतांजली को समझाएंगे की अभिरा और मेरा के बीच वो ना ये एक न एक दिन दोनों माँ-बेटी एक होकर रहेंगी और वो अकेली रह जाएगी।

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अगली सुबह अभिरा को डांस प्रैक्टिस करता देख मायरा उससे इंप्रेस होगी की तभी उसकी नजर सीक्रेट फोन पर पड़ेगी। जैसे ही मायरा गीतांजली द्वारा दिए गए फोन को उठाने की कोशिश करेगी अभिरा उसे छिन लेगी। बड़े ही प्यार से अपनी बेटी को समझाएगी की उसे अगर गीतांजली से बात करनी है तो वो उससे कह सकती है लेकिन छुपकर फोन रखा ये गलत बात है। पोद्दार हाउस में विद्या अभिरा के बाद मायरा के कहने पर गीतांजली को दही चीनी खिला रही होगी। इस दौरान उससे विद्या कहेगी की ये डांस मुकाबला होना जरूरी है क्यूंकी वो चाहती है की अभिरा गीतांजली को हरा दे। अरमान भी अभिरा को उसका लकी चार्म लकड़ी का कछुआ देगा जिसे देख वो खुश हो जाएगी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article