टीवी मसाला

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: मुक्ति का बुरी तरह फूटा भांडा, सालों बाद टकराईं अभिरा-अरमान की राहें

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 11 February, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। जल्द ही सीरियल में दिखाया जाएगा कि अभिरा के सामने मुक्ति का भंडा फूट जाएगा। वहीं दूसरी अरमान अभिरा के गैराज में जाएगा।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 11 February, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आए दिन ट्विस्ट और टर्न्स आ रहे हैं। 8 साल पहले अभिरा और अरमान की राहें अलग हो चुकी हैं। लेकिन अब शो में आने वाले मोड़ को देख कहा जा सकता है कि वे फिर से एक राह पर टकराने वाले हैं। बीते दिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में दिखाया गया कि अरमान मायरा के स्कूल के लिए निकलता है। लेकिन मुक्ति अरमान की राह में कीलें बिछा देती है, जिससे उसकी कार पंचर हो जाती है। लेकिन सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।

मुक्ति का फूटेगा भंडा

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया जाएगा कि मुक्ति की हरकतें अभिरा भांप लेगी। मुक्ति सच छुपाने की कोशिश करेगी, लेकिन तभी वहां अरमान का ड्राइवर आएगा जो बताएगा कि शरारती बच्चों ने हमारे रास्ते में कीलें बिछा दी थीं, जिससे कार पंचर हो गई। इस बात से अभिरा का पारा चढ़ जाएगा और वो मुक्ति को फटकार लगाएगी।

अरमान की कार के पास पहुंचेगी अभिरा

अभिरा अपने काका के साथ अरमान की कार के पास पहुंचेगी। लेकिन पास होकर भी अभिरा और अरमान एक-दूजे को नहीं देख पाएंगे। अभिरा, अरमान की कार का इंजन चेक करेगी, लेकिन उसे कुछ समझ नहीं आएगा। ऐसे में वह उस कार को अपने गैराज पर लाने का फैसला करेगी। अभिरा के साथ-साथ अरमान भी उसके गैराज पहुंचेगा। लेकिन मायरा के स्कूल पहुंचने में हो रही देर के कारण अरमान साईकिल पर ही वहां से निकल जाएगा। अभिरा को अरमान के घर का पता मिलेगा, लेकिन वो उस देख नहीं पाएगी।

मायरा का अतीत बनेगा मुसीबत

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया जाएगा कि अरमान से मायरा के स्कूल में उसकी मां के बारे में पूछा जाएगा। पहले तो अरमान उस सवाल से भागने की कोशिश करेगा। लेकिन प्रिंसिपल के लगातार पूछने पर अरमान बताएगा कि मायरा की मां ने सालों पहले घर छोड़ दिया था। वहीं दूसरी ओर अभिरा के हाथ मायरा की लिखी पॉयम लगेगी, जिसे पढ़कर वो रो पड़ेगी। हालांकि अभिरा इस बात से अंजान होगी कि ये मायरा की ही लिखी कविता है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article