YRKKH Spoiler 10 October: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया जाएगा की विद्या रुही के फैसले पर सहमत होगी और अभिरा को खूनी की बेटी बुलाती है। फिर एक बार विद्या के कड़वे बोल से माधव और उसके बीच महाभारत शुरू हो जाती है। विद्या फैसला सुनाती है की वह अपने बहु बेटे यानी रुही और रोहित संग घर छोड़कर जा रही है। वहीं दूसरी कमरें में बैठ दादी सा यह सब सुन रही होती है लेकिन अब वह जल्द ही इस मसले पर अपना फैसला सुनाने वाली है। आगे अभिरा विद्या को कहती है कि आपको मुझसे परेशानी है तो मैं इस घर को छोड़कर चली जाती हूं, क्यूंकी ये पोद्दार निवास हमसे पहले आप तीनों का है।
राजन शाही के सीरियल में आगे दिखाया जाएगा कि विद्या को देख गुस्से से कावेरी का पारा सातवें आसमान पर चढ़ जाता है। वो रोहित, रुही और विद्या को घर से बाहर निकल जाने को कहती है। दादी सा अभिरा और अरमान को आउट हाउस में रहने के लिए कहती है। कावेरी विद्या को सुनाते हुए कहती है कि चाहे जो भी हुआ लेकिन जो तुम्हारा मकसद था वो पूरा हुआ। वहीं दूसरी तरफ गोएनका हाउस में सुरेखा और मनीष का रो-रो कर बुरा हाल हो जाता है।
ये रिश्ता क्या कहलाता है के प्रीकैप में देखने को मिला कि अभिरा एक बड़ा केस जीत लेती है, ऐसे में खुशहोकर दादी सा उसे चाचा जी कैबिन उसे तोहफे में देती है। हालांकि यह देख अरमान गुस्से में चूर हो जाता है और अभिरा को खरी खोटी सुना देता है। यह सब अभिरा अरमान को कहती है कि वो उसकी बीवी है ना की पनचिंग बैग की जब गुस्सा ये तब वह उसे सुना दे अब उसका सब्र का बांध टूट गया है।
