टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 1 November: अभिरा के बच्चे को मौत की नींद सुलाएगी रुही, जलन की आग में करेगी सर्वनाश

YRKKH Spoiler 1 November: राजन शाही के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में कि रुही के आगे अभिरा की प्रेग्नेंसी का सच सामने आ गया है ऐसे मे वो अपनी छोटी बहन से जलने लगी है। वहीं दूसरी तरफ संजय जबरदस्ती चारु की शादी नीरज से कराएगा।

Image

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 1 November

YRKKH Spoiler 1 November: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में जल्द ही तबाही आने वाली है। कल एपिसोड में देखने को मिला था कि संजय के डर से चारु शादी के लिए ना नहीं करती और नीरज भी उससे माफी मांगता है। रुही अभिरा की अल्ट्रासाउन्ड की रिपोर्ट देख लेती है जिसमें पेट में पल रहे होने वाले बच्चे की तस्वीर है। आज 1 नवंबर के एपिसोड में क्या नया देखने को मिलने वाला है पढिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के शुरुआत में देखने को मिलेगा कि संजय पोद्दार खानदान को बंधी बना लेता है ताकि वो चारु और नीरज की शादी में दखल ना दें। सभी घरवाले चारु को शादी ना करने के लिए हाथ पैर जोड़ते हैं लेकिन वो संजय के डर से कुछ नहीं बोल पाती। अचानक से चारु के अंदर हिम्मती आती है और वो नीरज को जोरदार थप्पड़ मार जबरदस्ती करने के लिए खरी खोटी सुनाती है। इस दौरान दादी सा मंडप में आ पहुंचती है और अपने पैरों पर खड़ी होकर अपना रौद्र रूप दिखाती है।

राजन शाही के सीरियल में आगे देखने को मिलेगा कि जिस कमरें में रुही और अभिरा एक दूजे से प्रेग्नेंसी के बारे में बात करती है वहां नीरज आग लगा देता है। आग की वजह से रुही और अभिरा बेहोश हो जाती है। अरमान आग की लपटों से रुही को बचा लेता है लेकिन अभिरा को छोड़ देता है। सीरियल के प्रीकैप में देखने को मिला कि पोद्दार खानदान अभिरा की प्रेग्नेंसी की खबर जान जश्न मनाएगा। वहीं दूसरी तरफ विद्या अपनी बहु से माफी की भीख मांगेगी और खूब प्यार लुटाएगी यह देख रुही जल जाएगी। रुही मन ही मन यह फैसला करती है कि वो अभिरा से यह खुशी छिन लेगी और सिर्फ उसका बच्चा पोद्दार खानदान का वारिस कहलाएगा।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article