Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के प्रोड्यूसर राजन शाही ने शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे को बाहर कर दिया है। राजन शाही ने खुद दोनों बाहर कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, शहजादा और प्रतीक्षा का सेट पर बाकी क्रू और एक्टर्स के साथ अच्छा नहीं था। दोनों सेट पर हर चीज को लेकर नखरे दिखाते थे। दोनों सेट पर स्टारी एटीट्यूड दिखाते थे। इस वजह से पूरा प्रोडक्शन हाउस परेशान रहता था। शो में शहजादा अरमान और प्रतीक्षी रूही का रोल प्ले करते थे। दोनों शो के लीड एक्टर्स थे।
मेकर्स ने शो का नया प्रोमो शेयर कर दिया है। प्रोमो में शो के नए अरमान और रूही नजर आ रहे हैं। प्रतीक्षा और शहजादा को बाहर का रास्ता दिखाने की खबर ये रिश्ता के एक्टर्स अपना रिएक्शन दे रहे हैं। शो में अरमान की मां का किरदार निभाने वाली श्रुति उल्फत ने कहा, ये हम सब के लिए झटका है, हम सभी सुनते थे कि इस वजह से प्रोडक्शन को परेशानी होती थी। प्रोडक्शन हाउस ने हर संभव कोशिश की चीजें ठीक हो जाए। लेकिन कुछ भी काम नहीं आया। हालांकि अब राजन शाही ने अपना फैसला ले लिया है।
श्रुति बोलीं-'ये सबके लिए सबक है'
उन्होंने आगे कहा, राजन शाही ने खुद इस फैसले का कल यानी 18 मार्च को ऐलान किया था। ये सभी के लिए सबक है। ये क्रिएटिव टीम का कॉल है और आप इसमें कुछ भी कह या कर नहीं सकते हैं। श्रुति ने अपने शहजादा के बॉन्ड पर जवाब देते हुए कहा कि शो में मैं उनकी मां का रोल प्ले कर रही हूं। मेरा उसके साथ अच्छा रिलेशनशिप था। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि राजन शाही के लिए ये रिश्ता क्या कहलाता है उनके बच्चों की तरह है। उन्होंने वो फैसला लिया जो सबके लिए सही था। श्रुति के अलावा ऋषभ जैसवाल ने भी दोनों के बाहर होने पर अपना रिएक्शन दिया है। ऋषभ ने कहा कि ये हम सबके लिए झटका था। मुझे लगता है कि राजन शाही सर ने सही फैसला लिया है। मुझे लगता है ऑडियंस के लिए काफी मुश्किल होने वाला है नए रुही और अरमान को एक्सेप्ट करना।
