बॉलीवुड

सलमान खान और एटली के साथ काम करने की खबर निकली झूठी, अरबाज ने खोली पोल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 19, 2024, 11:15 AM IST

अरबाज खान ने हाल ही में अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की। फिल्म मेकर से पूछा गया कि क्या वो, सलमान और एटली किसी प्रोजेक्ट पर साथ काम कर रहे हैं। एक्टर ने इस खबर पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि ये अफवाह है। मैं आज तक एटली से नहीं मिला हूं।

Image

Salman-Arbaaz With Atlee (credit Pic: Instagram)

पिछले कुछ समय से खबर आ रही थी कि सलमान खान (Salman Khan) और एटली (Atlee) एक साथ फिल्म में नजर आ सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान और अरबाज (Arbaaz Khan) ने एटली से अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर मुलाकात की है। अरबाज ने हाल ही में मिड डे को इंटरव्यू दिया है। एक्टर-फिल्ममेकर ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात की। अरबाज ने सलमान और एटली के साथ काम करने वाली रिपोर्ट पर चुप्पी तोड़ी है। अरबाज ने कहा कि ये सिर्फ अफवाह है कि मैं, सलमान और अरबाज की मुलाकात हुई। मैं अपनी जिंदगी में आज तक एटली से नहीं मिला हूं।

अरबाज ने आगे कहा, जब तक आप खुद हमारे मुंह से ना सुन लें तब तक अफवाहों पर यकीन मत करें। एटली ने बॉलीवुड में शाहरुख खान की फिल्म जवान से डेब्यू किया था। जवान ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। फिल्म में एटली और शाहरुख की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया था। शाहरुख खान के बाद फैंस को लगा था कि सलमान खान और एटली साथ में किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करेंगे।

दबंग 4 पर काम कर रहे हैं अरबाज

अरबाज ने आगे बताया, सलमान इन दिनों साजिद नाडियाडवाला के साथ अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। वहीं, अरबाज अपनी फिल्म दबंग 4 पर काम कर रहे हैं। एक्टर ने कहा कि अभी तक पता नहीं हैं कि वो फिल्म प्रोड्यूस करेंगे या डायरेक्ट। दबंग 3 बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। दबंग 3 को प्रभुदेवा ने डायरेक्ट किया था। वहीं, दबंग को अभिनव कश्यप और दबंग 2 को अरबाज खान ने डायरेक्ट किया था। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो अरबाज आखिरी बार फर्रे में नजर आए थे। अरबाज ने कुछ समय पहले ही मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से दूसरी शादी की थी। दूसरी शादी के वजह से एक्टर काफी चर्चा में थे।

प्रियंका झा
प्रियंका झा author

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अन... और देखें

End of Article