टीवी मसाला

YRKKH के रूही-अरमान का असल जिंदगी में चल रहा है नैन-मटक्का, वायरल वीडियो देख खूब लग रही हैं अटकलें

Shehzada Dhami And Pratiksha Honmukhe Dating Rumors Arise: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे को लेकर अफवाहें उड़ रही हैं कि वे असल जिंदगी में भी एक-दूजे को डेट कर रहे हैं। उनका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों साथ-साथ आईटीए अवॉर्ड में कदम रखते दिखे।

Image

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के रूही-अरमान सच में दे बैठे एक-दूजे को दिल

Shehzada Dhami And Pratiksha Honmukhe Dating Rumors Arise: टीवी के चर्चित शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो सालों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है। हालांकि लीप के बाद से ही 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) की हालत खस्ता नजर आ रही थी। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की चौथी पीढ़ी में शहजादा धामी (Shehzada Dhami), प्रतीक्षा होनमुखे (Pratiksha Honmukhe) और समृद्धि शुक्ला के बीच लव ट्रायएंगल देखने को मिला था। शो में दिखाया गया था कि अरमान, रूही से पहली नजर में ही प्यार कर बैठता है। वहीं अब शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे को लेकर माना जा रहा है कि दोनों असल जिंदगी में भी एक-दूजे को दिल दे बैठे हैं।

दरअसल, शहजादा धामी (Shehzada Dhami) और प्रतीक्षा होनमुखे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों आईटीए अवॉर्ड में एक-दूजे के साथ पहुंचे। इस दौरान दोनों ने एक-दूजे का हाथ भी थामा हुआ था। वहीं 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) की लीड एक्ट्रेस समृद्धि शुक्ला अवॉर्ड सेरेमनी में अकेली नजर आईं। इस वीडियो को देख लोगों ने दिमाग दौड़ाना शुरू कर दिया कि वे असल में भी एक-दूजे को डेट कर रहे हैं। हालांकि इस मामले पर अभी तक शहजादा धामी या प्रतीक्षा होनमुखे की ओर से चुप्पी नहीं तोड़ी गई है।

शहजादा और प्रतीक्षा के वीडियो पर लोगों ने यूं दिया रिएक्शन

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के शहजादा धामी (Shehzada Dhami) और प्रतीक्षा होनमुखे को साथ देख एक यूजर ने लिखा, "लगता है इन लोगों ने 'गुम है किसी के प्यार में' को कुछ ज्यादा ही गंभीरता से ले लिया है।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "इसे कहते हैं फुल कॉपी पेस्ट।" बता दें कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' पर आरोप है कि इसकी कहानी 'गुम है किसी के प्यार में' की कॉपी है। जिस तरह से नील और ऐश्वर्या एक-दूजे को दिल दे बैठे थे, उसी प्रकार अब शहजादा और प्रतीक्षा की डेटिंग की भी अफवाहें उड़ रही हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article