टीवी मसाला

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में Abhira के ट्रैक पर लगेगा फुल स्टॉप, हर्षद चोपड़ा और प्रणाली की होगी छुट्टी?

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Rajan Shahi Break Silence On Harshad Chopda Exit: टीवी के चर्चित शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को लेकर खबर आ रही है कि शो में अभिरा के ट्रैक पर जल्द ही फुल स्टॉप लगने वाला है। इसके साथ ही हर्षद और प्रणाली भी शो को बाय कह सकते हैं।

Image

हर्षद चोपड़ा की छुट्टी पर राजन शाही ने तोड़ी चुप्पी

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Rajan Shahi Break Silence On Harshad Chopda Exit: टीवी के चर्चित शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने टीआरपी लिस्ट के साथ-साथ लोगों के दिलों में भी जगह बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो को लेकर काफी दिनों से खबर आ रही है कि हर्षद चोपड़ा इसे अलविदा कहने वाले हैं। वहीं अब यह भी कहा जा रहा है कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अभिरा के ट्रैक पर फुल स्टॉप लग जाएगा और हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) के साथ-साथ प्रणाली राठौड़ भी शो को बाय-बाय कह देंगी।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में अभिनव की मौत के बाद से ही हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) की छुट्टी की अटकलें लग रही थीं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में 20 साल का लीप देखने को मिलेगा, जिसके बाद हर्षद चोपड़ा शो छोड़ देंगे और छुट्टियां मनाने कनाडा जाएंगे। इन सभी बातों पर अब 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के प्रोड्यूसर यानी राजन शाही ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ के शो छोड़ने की बातों को अफवाह करार दिया।

राजन शाही ने हर्षद चोपड़ा को लेकर कही यह बात

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के प्रोड्यूसर राजन शाही ने हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) के शो छोड़ने की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा, "हर्षद और प्रणाली सहित कोई भी एक्टर शो को नहीं छोड़ रहा है। और यही सच है।" राजन शाही की बातों से साफ हो गया है कि हर्षद चोपड़ा कहीं नहीं जा रहे। लेकिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में 20 साल के लीप की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article