टीवी मसाला

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: बदलेगा अक्षरा का चेहरा! प्रणाली राठौड़ की जगह लेंगी Katha Ankahee फेम ये एक्ट्रेस

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai leap: टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में जल्द ही जनरेशन लीप आने वाला है। जिसके बाद शो की पूरी स्टार कास्ट शो को अलविदा कह देगी। हालांकि अक्षरा का किरदार लीप के बाद भी शो का हिस्सा बनेगा लेकिन प्रणाली इस किरदार में अब नजर नहीं आएंगी।

Image

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai leap: प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) और हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopra)स्टारर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है टीआरपी लिस्ट में हमेशा टॉप 5 में बना रहता है। इसी तरह की रेटिंग बनाए रखने के लिए मेकर्स अब शो में एक और जनरेशन लीप लाने वाले हैं। अब तक इस शो में 2 जनरेशन लीप हो चुके हैं और अब तीसरा जनरेशन लीप होने वाला है। जिसके बाद शो की स्टार कास्ट बदल सकती है। हालांकि अक्षरा का किरदार लीप के बाद भी आगे बढ़ाया जाएगा लेकिन प्रणाली राठौड़ इस किरदार को अब और नहीं निभाएंगी। अब इस किरदार को निभाने वाली एक्ट्रेस का नाम भी सामने आ चुका है।

गौरतलब है कि लगातार खबरें आ रही हैं कि लीप के बाद अक्षरा का किरदार तो होगा लेकिन उसे प्रणाली की जगह कोई और एक्ट्रेस निभाएगी। वहीं अब इस खबरें आ रही हैं कि लीप के बाद अक्षरा का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस का नाम भी फाइनल हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लीप के बाद प्रणाली की जगह प्रीती अमीन (Preeti Amin) इस किरदार को निभाएंगी। प्रीती अब तक सोनी टीवी के शो कथा अनकही (Katha Ankahee)में नजर आ रही थीं लेकिन ये रिश्ता क्या कहलाता है में काम करने के लिए उन्होंने कथा से एग्जिट ले ली है।

आपको बता दें कि ये रिश्ता क्या कहलाता है के प्रोड्यूसर ने खुद शो में लीप आने की बात को कंफर्म किया है। हालांकि अब तक लीप के बाद शो के लीड एक्टर्स की खबरें कंफर्म नहीं हुई हैं। पिछले दिनों खबरें आई थीं कि लीड रोल के लिए शिवम खजूरिया को फाइनल किया गया है। अब लेटेस्ट रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि शहजादा धामी (Shehzada Dhami) और समृद्धि शुक्ला (Samridhi Shukla)शो में लीड रोल निभाएंगे। साथ ही ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार श्रुति उल्फत (Shruti Ulfat) और संदीप राजोरे (Sandeep Rajore) लीप के बाद ये रिश्ता क्या कहलाता है में शहजादा के माता-पिता की भूमिका निभाने के लिए फाइनल हुए हैं।

End of Article