टीवी मसाला

Anupama 22 October 2023 episode written update: देविका लाएगी अनुपमा-अनुज को पास, समर के लिए इंसाफ की लड़ाई में खेलेगी कई खेल...

Anupama 22 October 2023 episode written update: अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में पारितोष और किंजल के यूके जाने की बात, शाह परिवार के सामने आ जाएगी। जिसके बाद वनराज उन दोनों पर भड़क उठेगा। इस बीच पाखी भी अनुपमा से केस वापस लेने के लिए कहेगी और अपनी मां से खरी खोटी सुनेगी।

Image

Anupama 22 october 2023

Anupama 22 October 2023 episode written update: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर शो अनुपमा की कहानी में समर के लिए इंसाफ की लड़ाई में देविका भी आकर जुड़ चुकी है। अब देविका ही अनुपमा-अनुज को पास भी लाएगी और समर के लिए इंसाफ की लड़ाई भी लड़ेगी। जिसकी शुरुआत अपकमिंग एपिसोड में होती दिखाई देगी। इसके अलावा पारितोष और किंजल के यूके जाने की बात, शाह परिवार के सामने आ जाएगी। जिसके बाद वनराज उन दोनों पर भड़क उठेगा। इस बीच पाखी भी अनुपमा से केस वापस लेने के लिए कहेगी और अपनी मां से खरी खोटी सुनेगी।

एपिसोड की शुरुआत में पारितोष और किंजल वीजा ऑफिस से वापस आएंगे और उन्हें पता चलेगा कि सुरेश राठौड़ घर आया था और धमकी देकर गया है। ये सुनकर पारितोष भड़क उठेगा और वनराज से केस वापस लेने के लिए कहेगा। इस पर वनराज भी उस पर भड़क जाएगा और इस बीच ही गुस्से में पारितोष सबके सामने ये खुलासा कर देगा कि किंजल के साथ वो यूके जा रहा है। वनराज भी उस पर भड़क जाएगा और कहेगा कि जहां जाना है जाओ।

पाखी पर भड़की अनुपमा

इधर कपाड़िया हाउस में पाखी अनुपमा से केस वापस लेने के लिए कहेगी तो अनुपमा उस पर भड़केगी। वो पाखी से कहेगी कि अगर वो मरेगी तो बता कर जाना कि उसके लिए लड़ना है या नहीं। इसके बाद अनुज बताता है कि केस की डेट परसों की आ गई है। ऐसे में अनुपमा, अनुज और देविका कम समय में सबूत कैसे जुटाएंगी ये सोचने लगती हैं। इसके बाद अनुपमा-देविका सोनू के कैफे जाती हैं और उसे देविका एक फूट व्लॉगल बन कर मिलती हैं और उसके साथ एक इंटरव्यू फिक्स कर लेती है। वहीं वापस जाते हुए अनुपमा-अनुज को पास लाने की कोशिश भी करेगी। वहीं देविका का हेड फोन सोनू के पास ही छूट गया है।
End of Article