टीवी मसाला

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की क्यों गिरी TRP? इन जगहों पर चूके राजन शाही

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Ki Kyun Giri TRP: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की टीआरपी में लगातार गिरावट आ रही है। लाख कोशिशों के बाद भी शो की रेटिंग सुधरने का नाम नहीं ले रही।

Image

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की टीआरपी गिरने का कारण (फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार)

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Ki Kyun Giri TRP: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सालों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है। लेकिन इन दिनों राजन शाही के सालों पुराने शो की टीआरपी लगातार गिरती ही जा रही है। जहां पहले शो टीआरपी में टॉप पर रहा करता था तो वहीं अब ये टॉप 5 से भी बाहर हो चुका है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आए दिन आने वाले महाट्विस्ट के बाद भी इसकी रेटिंग में कोई सुधार नहीं हुआ है। ऐसे में दर्शकों से मिल रही प्रतिक्रिया को देखते हुए अनुमान लग रहा है कि आखिर राजन शाही की चूक कहां हो रही है। दर्शकों के मुताबिक ही 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की टीआरपी गिरने के कुछ कारण भी सामने आए हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन कारणों पर- यह भी पढ़ें: Anupamaa 7 Maha Twist: अनुपमा के कैफे में लगी कस्टमर की लाइन, प्रेम की एक बेवकूफी से बैठेगा रेस्त्रां का भट्टा

1. कहानी में नएपन की कमी

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी में नएपन की काफी कमी आ चुकी है। घूम-घूमकर वही ड्रामा शो में दिखाया जा रहा है। हर बार अभिरा को गलत ठहराकर उसे घर से निकाल दिया जाता है। वहीं अरमान की जिंदगी में किसी लड़की की एंट्री हो जाती है। यहां तक कि शो में कृष द्वारा धोखाधड़ी भी रिपीट कर दी गई है। शो की कहानी में कोई नयापन और मसाला नहीं बचा है। यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15 की पहली झलक आई सामने, कंटेस्टेंट्स संग मौत का खेल खेलेंगे Rohit Shetty

    yrkkh (33)

    अभिरा की महानता से ऊबे दर्शक

    2. अभिरा की महानता से ऊबे लोग

    'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अभिरा (Abhira) की महानता ने लोगों को परेशान कर दिया है। शो में उसे कभी भी खुद के लिए खड़े होते नहीं देखा जाता। जब भी परिवार में कुछ होता है, अभिरा को हर चीज का जिम्मेदार ठहरा दिया जाता है। वहीं अभिरा बार-बार अपना दिल उदार दिखाते हुए अरमान ही नहीं बाकी पोद्दार परिवार को भी माफ कर देती है। साथ ही अरमान और परिवार की गलतियों को ऐसे भूल जाती है, जैसे कुछ हुआ ही न हो। ये चीज दर्शकों को बिल्कुल अच्छी नहीं लग रही।

    yrkkh (34)

    विद्या को देखने के लिए तैयार नहीं दर्शक

    3. विद्या को देखने के लिए तैयार नहीं हैं दर्शक

    'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में विद्या को देखने के लिए दर्शक तैयार नहीं हैं। विद्या ने एक बार नहीं बल्कि कई बार अभिरा का भरोसा तोड़ा। यहां तक कि उसी की वजह से अभिरा, अरमान और मायरा से 8 साल दूर रही। लेकिन इसके बाद भी अभिरा ने सबकुछ भूलकर विद्या को माफ कर दिया, साथ ही अरमान संग उसकी मां का मेल भी करा दिया। ये बात दर्शकों को जरा भी पसंद नहीं आई। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के लेटेस्ट एपिसोड में भी दिखाया गया कि विद्या पूरी तरह से अभिरा को नहीं अपना पाई है और वो आगे चलकर कोई गेम जरूर खेलेगी।

    yrkkh (32)

    'ये रिश्ता क्या कहलाता है'

    4. लगातार आ रहे लीप से हताश हुए दर्शक

    'ये रिश्ता क्या कहालात है' में हर चौथे महीने पर लीप आ जाता है। कभी 8 साल का लीप तो कभी 7 साल का लीप और कई बार तो कुछ महीनों का ही लीप। इस लीप में अभिरा अरमान का रिश्ता सबसे ज्यादा पिसता है, साथ ही पूरी कहानी बदल जाती है। ये देख दर्शक भी परेशान हो चुके हैं।

    yrkkh (36)

    अरमान अभिरा में केमिस्ट्री की कमी

    5. अभिरा-अरमान की केमिस्ट्री में कमी

    'ये रिश्ता क्याकहलाता है' में अब दर्शकों को अभिरा और अरमान के बीच कोई केमिस्ट्री नजर नहीं आती है। दर्शकों का कहना है कि मेकर्स ने इन्हें इतनी बार अलग किया है। इनके बीच इतने झगड़े हुए हैं कि अब इन्हें साथ देखने का मन नहीं करता। यूं तो भले ही शो में अभिरा और अरमान साथ आ चुके हैं, लेकिन उनका साथ दर्शकों को पसंद नहीं आ रहा।

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article