Khatron Ke Khiladi 15 First Glimpse Shared By Rohit Shetty: बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी अपने धमाकेदार शो "खतरों के खिलाड़ी 15' के साथ टीवी पर धूम मचाने के लिए तैयार हैं। 'खतरों के खिलाड़ी 15' के लिए सभी कंटेस्टेंट्स केपटाउन पहुंच चुके हैं। उनके साथ-साथ शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने भी केपटाउन में कदम रख लिया है। खास बात तो यह है कि रोहित शेट्टी ने 'खतरों के खिलाड़ी 15' की शूटिंग भी शुरू कर दी है। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर शो से जुड़ी झलक साझा की। साथ ही रोहित शेट्टी ने बताया कि 'खतरों के खिलाड़ी 15' (Khatron Ke Khiladi 15) उनके दिल के बहुत करीब है। इतना ही नहीं, फिल्म प्रोड्यूसर ने अपने कैप्शन में हिंट दिया कि इस बार का सीजन बेहद धमाकेदार होने वाला है। यह भी पढ़ें: एक्टिंग के लिए Farrhana Bhatt को चुकानी पड़ी बड़ी कीमत, परिवार से तोड़ा नाता, बोलीं- 'सबसे बड़ा जोखिम..'
रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह हेलीकॉप्टर से शानदार एंट्री करते हुए नजर आए। हर बार की तरह इस बार भी रोहित शेट्टी की एंट्री एक्शन और स्वैग से पूरी तरह भरी हुई थी। इस वीडियो को शेयर करते हुए रोहित शेट्टी ने लिखा, "एक होस्ट के तौर पर ये मेरा 10वां सीजन है, जो कि मेरे दिल के बहुत करीब है। आप सभी ने इतने सालों तक मुझे और मेरे शो को जो प्यार दिया है, उसके लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। मैं आपसे वादा करता हूं कि ये सीजन और भी जबरदस्त होने वाला है। तो अपनी सीटबेल्ट्स बांध लें। 'खतरों के खिलाड़ी 15' जल्द ही आ रहा है।" यह भी पढ़ें: Nia Sharma के '3 महीने में मिला फेम' वाले बयान का Niharika Tiwari ने दिया करारा जवाब, दिखाई अपनी फैन फॉलोइंग

'खतरों के खिलाड़ी 15' के कंटेस्टेंट्स
कब शुरू हो रहा है 'खतरों के खिलाड़ी 15'
बता दें कि 'खतरों के खिलाड़ी 15' (Khatron Ke Khiladi 15) की शुरुआत जुलाई में हो सकती है। इस बार शो में नए और पुराने खिलाड़ी साथ नजर आएंगे। जहां अविनाश मिश्रा, फरहाना भट्ट, ओरी, हर्ष गुजराल, शगुन शर्मा और रुहानिका धवन पहली बार शो का हिस्सा बन रही हैं। तो वहीं रुबीना दिलैक, करण वाही, ऋत्विक धनजानी, अविका गोर, जैस्मिन भसीन और विशाल आदित्य सिंह जैसे पुराने खिलाड़ी भी इस बार शो में दिखाई देंगे।
