Anupamaa 7 Maha Twist 22 May, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर छाप छोड़ने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'अनुपमा' की गिरती टीआरपी को संवारने के लिए मेकर्स ने भी कमर कस ली है। बीते दिन रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' में दिखाया गया कि अनुपमा को श्रुति नीचा दिखाने की कोशिश करती है। साथ ही अपने रेस्त्रां के बाहर पार्किंग मार्क करके अनुपमा के कैफे को भी छोटा दिखाने की कोशिश करती है। हालांकि अनुपमा और बाकी लोग उन्हें करारा जवाब देने में कोई कमी नहीं छोड़ते हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं 'अनुपमा' में आने वाले इन महाट्विस्ट पर-
रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। सीरियल में दिखाया जाएगा कि श्रुति प्रेरणा के खिलाफ प्रेम और राही को भड़काती है और कहती है कि वो कैफे के सीक्रेट्स अनुपमा से शेयर कर सकती है। ये बातें प्रेरणा सुन लेती है और कहती है कि ये कैफे है, कोई यहां परमाणु बम नहीं बन रहे। वहीं जब श्रुति कहती है कि यहां अनुपमा से जुड़ा कुछ नहीं होना चाहिए तो प्रेरणा जवाब देती है कि ऐसे में तो ये कैफे बंद कर देना चाहिए। क्योंकि प्रेम ने सबकुछ सैंटाबेन से सीखा है।
अनुपमा के कैफे में बढ़ती हुई भीड़ देखकर प्रेम हताश हो जाएगा। वो राही और श्रुति के सामने चिल्लाएगा कि हमारा इंटीरियर, खाना और सबकुछ अनुपमा के कैफे से बेहतर है तो लोग यहां पर क्यों नहीं आ रहे हैं।
प्रेम अपनी पार्किंग में खड़ी स्कूटी देख जोर-जोर से चिल्लाएगा। वहीं अंश भी गुस्से में बाहर निकलेगा और दोनों के बीच पार्किंग को लेकर जमकर लड़ाई होगी। ईशानी भी राही और प्रेम से कहेगी कि दो दिन में तुम्हारा कैफे फेल हो गया। राही बोलेगी कि मैं भूल जाऊंगी कि तू मेरी बहन है, इसपर ईशानी जवाब देगी कि मैं भूल चुकी हूं।
दिग्विजय हर किसी के बीच बढ़ते झगड़े को देख चिल्ला पड़ेगा। वो सबको शांत कराते हुए कहेगा कि हम अपने कस्टमर को अनुज कैफे का डिस्काउंट कुपन देंगे, बदले में तुम्हें उन्हें पार्किंग देनी होगी। दिग्विजय का ऑफर सुनकर प्रेम और राही सोच में डूब जाएंगे।
लेकिन प्रेम घमंड में आकर दिग्विजय का ऑफर ठुकरा देगा। वो अपने कैफे में मील ऑफर करेगा, साथ ही फास्ट फूड रखने का फैसला करेगा। लेकिन प्रेरणा उससे कहेगी कि यहां लोग मां के हाथ का खाना ढूंढ रहे हैं, जो उन्हें सैंटाबेन के कैफे में मिलेगा। लेकिन श्रुति के चक्कर में प्रेम को प्रेरणा की बात समझ नहीं आएगी।
दूसरी तरफ अनुपमा अपने कैफे में राजस्थानी टच देगी। वो और उसके साथ-साथ बाकी लोग राजस्थानी वेशभूषा पहन रेस्त्रां को भी राजस्थानी तड़का लगाएंगे, साथ ही दालबाटी थाली ऑफर करेंगे। ये देखकर अनुपमा के कैफे में भीड़ बढ़ जाएगी।
'अनुपमा' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं खत्म नहीं होते हैं। शो में दिखाया जाएगा कि पारितोष राही और प्रेम को जाकर फूड कार्निवल के बारे में बताएगा और कहेगा कि मम्मी को दुनिया के सामने हराओ। वहीं अब शो में देखने को मिलेगा कि अनुपमा और दिग्विजय फूड कार्निवल साइन करने की कोशिश करेंगे, लेकिन तभी वहां पर राही और प्रेम आ जाएंगे, जो उनसे बदतमीजी करेंगे।