टीवी मसाला

YRKKH Spoiler: अभिरा को मुक्ति पर प्यार लुटाते देख टूटेगा मायरा का दिल, सालों बाद पत्नी की यादें जलाएगा अरमान

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 23 February, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। शो में दिखाया जाएगा कि मायरा, अभिरा को मुक्ति के साथ देख लेगी, जिससे उसका दिल टूट जाएगा। वहीं सालों बाद अरमान को अभिरा की झलक नजर आएगी।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 23 February, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने सालों से लोगों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आए दिन ऐसे-ऐसे महाट्विस्ट आ रहे हैं, जिसने लोगों को शो से बखूबी बांधा हुआ है। बीते दिन सीरियल में नजर आया कि मायरा और मुक्ति की लड़ाई की वजह से अभिरा और अरमान को स्कूल बुलाया जाता है। लेकिन अरमान जहां लेट हो जाता है तो वहीं अभिरा मामला संभाल लेती है। प्रिंसिपल के कमरे से बाहर निकलते ही अभिरा और मायरा की एक-दूजे पर नजर पड़ती है और दोनों भागकर एक-दूसरे को गले लगा लेते हैं। लेकिन शो में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।

मुक्ति को मायरा समझ बैठेगी अभिरा

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में दिखाया जाएगा कि अभिरा मायरा को गले लगाएगी, लेकिन जब वो दोबारा देखेगी तो वो मायरा नहीं बल्कि मुक्ति होगी। अभिरा अपने आंसू पोछेगी और मुक्ति से सारा मामला जानेगी। मुक्ति उसे बताएगी कि वो लड़की अपने परिवार से ऐसे बात कर रही थी, जैसे उनकी प्रिंसेस हो, बस इसलिए ही मुझे गुस्सा आया। लेकिन अभिरा उसे समझाएगी और उसे गोलगप्पे देकर मायरा के साथ बांटने के लिए कहेगी।

अभिरा को मुक्ति पर प्यार लुटाते देख लेगी मायरा

अभिरा मुक्ति पर प्यार लुटा ही रही होगी कि वहां पर मायरा आ जाएगी। वो अभिरा को मुक्ति के साथ देखकर भावुक हो जाएगी। हालांकि जैसे ही वो अभिरा की शक्ल देखने वाली होगी, पीछे से उसे अरमान का बुलावा आ जाएगा। मायरा फोन पर बात करते हुए अरमान से कहेगी कि मुक्ति अपनी मां की बड़ाई कर रही थी, जैसे उसके पास ही मां हो। ये सुनकर मुझे गुस्सा आया। अरमान उसे समझाएगा। वहीं बाद में मुक्ति मायरा के साथ गोलगप्पे बांटेगी, लेकिन मायरा पिंपल का बहाना बनाकर उसे नहीं खाएगी।

सालों बाद अभिरा को देखेगा अरमान

अरमान स्कूल के पास से निकल ही रहा होगा कि उसे रास्ते में अभिरा दिखेगी, जो अपने दुपट्टे से उलझी हुई होगी। अरमान उसे देखकर भावुक हो जाएगा और उससे मिलने की कोशिश करेगा। लेकिन उसे कस्टडी की बातें याद आ जाएंगी, जिससे वो उसे नजरअंदाज कर देगा। अभिरा का दुपट्टा अरमान की कार में फंस जाएगा, लेकिन इसके बाद भी अरमान उसे नहीं रोकेगा, जिससे वो दुपट्टा फट जाएगा।

अभिरा की यादों से परेशान होगा अरमान

अरमान अपने काम में मन लगाने की कोशिश करेगा, लेकिन बार-बार उसे अभिरा का ख्याल आएगा। वो सोने की कोशिश करेगा, तो भी उसे अभिरा ही नजर आएगी। दूसरी ओर अभिरा कंप्यूटर में अपनी बेटी की फोटो देख रही होगी, लेकिन तभी वो कंप्यूटर बंद हो जाएगा। इससे अभिरा फूट-फूटकर रोएगी और अरमान को सारी चीजों का दोषी ठहराएगी। वहीं अरमान अभिरा के दुपट्टे के बचे हुए टुकड़े को ढूंढकर जला देगा।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article