टीवी मसाला

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: तो इसलिए अचानक गायब हुईं गर्विता साधवानी, बोलीं- मुझे पहले ही पता चल गया था...

Garvita Sadhwani On Being Absent From Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने लोगों का दिल खूब जीता है। शो में लीप के बाद गर्विता साधवानी गायब हो गईं। लेकिन अब इस मामले पर खुद गर्विता ने चुप्पी तोड़ी है। उनका कहना है कि उन्हें पहले ही पता चल गया था।

Image

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से अचानक गायब होने पर गर्विता साधवानी ने तोड़ी चुप्पी

Garvita Sadhwani On Being Absent From Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' बीते डेढ़ दशक से लोगों के दिलों-दिमाग पर छाया हुआ है। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कुछ दिनों पहले लीप भी आया, जिसके बाद सीरियल की कहानी पूरी तरह से बदल गई। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में लीप के बाद कई स्टार्स गायब हो गए, जिसमें एक्ट्रेस गर्विता साधवानी (Garvita Sadhwani) भी शामिल हैं। गर्विता साधवानी ने शो में रूही का किरदार अदा किया है, लेकिन उनके अचानक गायब होने से फैंस को तगड़ा झटका लगा। वहीं 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को लेकर अब खुद गर्विता साधवानी ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बताया कि उन्हें पहले ही एहसास हो गया था कि शो में उनका ट्रैक खत्म होने वाला है।

गर्विता साधवानी (Garvita Sadhwani) ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्हें न तो शो से निकाला गया है और न वह इसे छोड़कर गई हैं। इस मामले पर एक्ट्रेस ने कहा, "मैं नहीं छोड़ रही और न ही मुझे बाहर निकाला गया है। बस स्टोरी के आधार पर ये है कि रूही का पूरा दिखा दिया गया है और लीप के बाद शो नई दिशा में जा रहा है तो वो रूही वहां नहीं है। लेकिन कुछ महीने के लिए और उसके बाद संभावना है, हालांकि इसमें भी ये नहीं पता कि कब होगा और कैसे होगा। मैं इसपर जानबूझकर कमेंट नहीं करना चाहती, क्योंकि मैं इसपर नजर नहीं लगाना चाहती।"

गर्विता साधवानी (Garvita Sadhwani) ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के बारे में बात करते हुए आगे कहा, "मैं किस्मत में भरोसा रखती हूं और सोचती हूं कि जब होगा तब बोलेंगे तो ज्यादा बेहतर होगा। लेकिन हां अभी कुछ महीनों के लिए रूही यहां नहीं है।" वहीं जब गर्विता से पूछा गया कि जब प्रोडक्शन ने आपको ये बताया तो आपका क्या रिएक्शन था। इसपर गर्विता साधवानी ने कहा, "मुझे उम्मीद थी कि मैं शो में नहीं रहूंगी, क्योंकि जिस तरह से स्टोरी जा रही थी मुझे दो से तीन सप्ताह पहले से ही लगने लगा था कि रूही नहीं होगी। मैंने अपनी मां से कहा, मैंने अपनी बहन को बताया और रोमित को भी बताया था।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article