टीवी मसाला

YRKKH: रोहित और शिवानी की मौत पर TRP बटोरने चले राजन शाही को दर्शकों ने लगाई लताड़, बोले- हम देखना बंद कर देंगे

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Fans Gets Angry On Rajan Shahi For Upcoming Twist: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। शो में दिखाया जाएगा कि रोहित और शिवानी की एक हादसे में मौत हो जाएगी। लेकिन इन अपकमिंग ट्विस्ट के लिए फैंस ने राजन शाही को लताड़ लगाई है।

Image

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आएगा महाट्विस्ट

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Fans Gets Angry On Rajan Shahi For Upcoming Twist: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इन दिनों सरोगेसी ट्रैक चल रहा है, जिसमें रूही ने अभिरा और अरमान के बच्चे को अपनी कोख में पालने का फैसला किया है। शो में जल्द ही गणगौर सेलिब्रेशन होगा, जिसमें पोद्दार और गोयनका परिवार की सभी बहुएं दुल्हन की तरह सजकर गणगौर मनाएंगी। लेकिन इस त्यौहार के मौके पर ही पोद्दार परिवार में बड़ा हादसा होगा। दरअसल, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) को लेकर बीते दिन खबर आई थी कि शो में शिवानी और रोहित की मौत हो जाएगी, जिससे सीरियल नया मोड़ लेगा।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में जल्द ही रोहित और शिवानी की सिलिंडर फटने के कारण मौत हो जाएगी। इस हादसे से रूही की पूरी दुनिया उजड़ जाएगी, वहीं अरमान एक बार फिर से अपनी मां से अलग हो जाएगा। लेकिन शो में आने वाला ये ट्विस्ट दर्शकों को जरा भी अच्छा नहीं लग रहा है। इस नए एंगल पर नाराजगी जाहिर करते हुए दर्शकों ने राजन शाही को आड़े हाथों लिया है। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने तो शो न देखने की भी धमकी दी।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के प्रोड्यूसर राजन शाही पर तंज कसते हुए एक यूजर ने लिखा, "सबसे बेहतर होगा कि तुम अभिमान को ही मार दो। फिर हम फैंस भी शो देखना बंद कर देंगे।" दूसरे यूजर ने लिखा, "एक सवाल डीकेपी कि इतना नाकारात्मक और घटिया कैसे दिखा सकते हो ट्रैक को। सिर्फ विद्या माता को नजरों में अच्छा बनाने के लिए।" तीसरे यूजर ने लिखा, "भगवान के लिए बस रूही और अरमान की शादी मत करवा देना।" चौथे यूजर ने लिखा, "अभिमान और शिवानी का ट्रैक कितना अच्छा था। तो ये डीकेपी हलचल मचाने पर क्यों तुले हैं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article