टीवी मसाला

YRKKH: 7 साल का लीप लाकर TRP बटोरेंगे राजन शाही, खबर फैलते ही समृद्धि शुक्ला ने तोड़ी चुप्पी

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Samriddhi Shukla Breaks Silence On Upcoming Leap: टीवी के चर्चित शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। लेकिन शो को लेकर खबर थी कि इसमें जल्द ही लीप आने वाला है। इस मामले पर अब खुद समृद्धि शुक्ला ने चुप्पी तोड़ी है।

Image

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आने वाले लीप पर समृद्धि शुक्ला ने तोड़ी चुप्पी

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Samriddhi Shukla Breaks Silence On Upcoming Leap: टीवी के चर्चित शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आए दिन ऐसे-ऐसे महाट्विस्ट आ रहे हैं जिसने शो को दर्शकों से बखूबी बांधा हुआ है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अभिरा और अरमान एक बेटी के माता-पिता बने हैं। लेकिन बेटी के इस दुनिया में आते ही अरमान पूरी तरह से बदल गया है। उसने अभिरा को नजरअंदाज करना भी शुरू कर दिया है। शो के करंट ट्रैक को देखते हुए ये भी खबर आई थी कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में जल्द ही 7 साल का लीप आने वाला है। इस लीप के बाद कहानी नए सिरे से शुरू होगी, साथ ही अरमान के लिए नए लव एंगल की भी एंट्री होगी।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) से जुड़ी इस खबर के फैलते ही लोगों की एक्साइटमेंट तेज हो गई। हालांकि मामले को लेकर इंडिया फोरम ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अभिरा यानी समृद्धि शुक्ला से भी जुड़ने की कोशिश की। उनसे शो में आने वाले लीप के बारे में सवाल किया गया। लेकिन समृद्धि शुक्ला ने लीप की खबर पर कहा, "हमें इसकी कोई जानकारी नहीं है। आधिकारिक रूप से हमें इस सिलसिले में कुछ भी नहीं बताया गया है।" शो के अपकमिंग ट्रैक पर समृद्धि शुक्ला ने अपनी चुप्पी बनाए रखी।

लेकिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में लीप के बाद पूकी का रोल अदा करने वाली चाइल्ड आर्टिस्ट का नाम भी सामने आ चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीरियल में उरवा रुमानी पूकी का रोल अदा करने वाली हैं। हालांकि इस बात की आधिकारिक घोषणा होनी अभी बाकी है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article