टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 29 March: संजय ने उठाया अरमान-अभिरा की सरोगेसी से पर्दा, दादी सा संग मिलकर भरेगा रुही के कान

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 29 March: समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) और रोहित पुरोहित (Rohit Purohit) स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आज आखिरकार सभी के सामने सरोगेसी का सच पता चल जाएगा। वहीं संजय और दादी सा मिलकर रुही को अभिरा-अरमान के खिलाफ भड़काने की कोशिश करेंगे।

Image

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

YRKKH Spoiler 29 March: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) की शुरुआत में देखने को मिलेगा की पोद्दार परिवार को हुई गलतफहमी को अरमान सच बताने का जोर देता है। रोहित और रुही इस चीज के खिलाफ होते हैं लेकिन अभिरा अरमान का साथ देते हुए सरोगेसी वाला सच बताने के लिए राजी हो जाएगी। अस्पताल में संजय वार्ड बॉय को घूस देकर रुही की सरोगेट वाली फाइल मंगा लेगा। ऐसे में वो पोद्दार और गोएनका परिवार को बताएगा कि रुही अरमान और अभिरा के बच्चे की सरोगेट मदर है। सिर्फ यही संजय और दादी सा रुही को भड़काएंगे कि कैसे अभिरा-अरमान ने दक्ष को उससे कई महीनों तक दूर रखा।

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में तमाशा यही खत्म नहीं होगा दादी सा होने वाले बच्चे को बर्बादी का संकेत बताएगी और उसे अपनाने से भी मना कर देगी। पूरा परिवार नाराज होकर वहां से चला जाएगा कोई भी इस खुलासे से खुश नहीं है। वहीं पोद्दार हाउस में माधव सभी को समझाता है की अब जो हो गया सो हो गया। हमें नाराज होने के बजाए उनका साथ देना चाहिए। हालांकि सभी एक ही सवाल उठा रहे हैं कि एक समय पर रुही अरमान से प्यार करती थी तो ऐसा में ये रिश्ता अब और भी ज्यादा उलझने वाला है।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के एपिसोड में आगे देखने को मिलेगा कि पोद्दार हाउस के बच्चे रुही की सरोगेसी का सपोर्ट करेंगे। इस बीच कियारा चारु को ताना मारेगी कि लोग अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं ये भुलाकार की कौन किस से प्यार करता था। सीरियल के प्रीकैप में देखने को मिलेगा कि अरमान, अभिरा, रोहित और पूरा परिवार रुही की फरमहाइशों को पूरा कर रहे होंगे और मनीष इस खूबसूरत पल की बलाएं लेगा।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article