Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 19 june Episode spoiler alert: प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) और हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) स्टार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata hai) अपनी मजेदार कहानी की वजह से दर्शकों के दिलों में जगह बना रहा है। टीआरपी में शो छप्परफाड़ परफॉर्म कर रही है। शो को और ज्यादा दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स कहानी में हर रोज नए मोड़ लेकर आ रहे हैं। सीरियल के पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि मुस्कान को एक देव ब्लैकमेल कर रहा होता है और वह उससे 50 हजार रुपये की डिमांड करता है। वहीं दूसरी तरफ सुरेखा अपनी हरकतों से बाज नहीं आएगी और खूब हंगामा करेगी।
मुस्कान की बेज्जती करेगी सुरेखा
सीरियल की शुरुआत में देखने को मिलेगा कि देव सभी को मुस्कान का वीडियो भेज देता है। सुरेख मुस्कान को कहेगी की तुम तो झूठी और मक्कार निकली। इसी के साथ सुरेखा भी मुस्कान पर इल्जाम लगाते हुए कहती है कि उसका चरित्र ठीक नहीं है और शादी कैंसिल करने को कहती हैं। बातों को सुन अक्षरा मुस्कान की साइड ले कर कहती है की ये सब गलतफहमी भी हो सकती है।
अभिमन्यु करेगा देव का पर्दावाश
सीरियल में आगे दिखाया जाएगा की अभिमन्यु देव को मारते हुए सभी के सामने खड़ा कर देता है और सच बताने को कहता है। देव सभी को बताता है कि वो वीडियो में मुस्कान मुझे तो सिर्फ जन्मदिन विश कर रही थी। मैंने वीडियो ही उस तरीके से बनाया गया है कि उसको ब्लैकमेल किया जा सके। मुझे ये चीज बर्दाश्त नहीं हो रही थी की मुस्कान की शादी इतने बड़े घर में हो रही है। इस बात को सुन मुस्कान से सभी इल्जाम हट जाते हैं। इसी के साथ मनीष सुरेखा को मुस्कान से माफी मांगने को कहेगा।
अभिनव मांगेगा कायरव से माफी
प्रणाली राठौड़ स्टारर सीरियल में आगे दिखाया जाएगा की अभिनव कायरव से अपने बर्ताव के लिए माफी मांगेगा। इसी के साथ कायरव और मुस्कान एक दूसरे को सभी बातें बताने के लिए वादा मांगेगा। वहीं दूसरी तरफ अभिमन्यु अक्षरा को अबीर को सच बताने के लिए दवाब बनाएगा। लेकिन अक्षरा अभिमन्यु से शादी ो जाने तक का टाइम मांगेगी। इसी दौरान अभिनव चोरी छुपे ये बातें सुन लेगा।
