टीवी मसाला

YRKKH Spoiler: मायरा को होगा सगी मां के प्यार का एहसास, सरेआम अभिरा को 'मम्मा' कहकर भरेगी पुराने जख्म

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 16 August, 2025: टीवी के चर्चित सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो में दिखाया जाएगा कि अरमान मायरा को अभिरा के प्यार से रूबरू कराएगा। वहीं दूसरी ओर मायरा सबके सामने अभिरा को 'मम्मा' कहेगी।

yeh rishta kya kehlata hai 16 august 2025

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 16 August, 2025: टीवी के चर्चित सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर धाक जमाई हुई है। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आए दिन ऐसे-ऐसे महाट्विस्ट आ रहे हैं जिसने शो की टीआरपी को तो बढ़ाया ही है। साथ ही दर्शकों को भी इससे बखूबी बांधा हुआ है। बीते दिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया गया कि गीतांजली के कहने पर मायरा अभिरा को कमरे में बंद कर देती है। वहीं दूसरी ओर अभिरा खिड़की से कूदने की कोशिश करती है, लेकिन मायरा के पैर में साड़ी फंसने के कारण अभिरा का बैलेंस बिगड़ जाता है और वो छत से गिर जाती है। लेकिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।

यह भी पढ़ें: YRKKH Spoiler: अभिरा की जान को खतरे में डालेगी मायरा की बेवकूफी, गीतांजली को फटकारेगा अरमान

मायरा को अभिरा के प्यार से रूबरू कराेगा अरमान

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया जाएगा कि अरमान मायरा को अभिरा के प्यार से रूबरू कराएगा। वो मायरा को बताएगा कि अभिरा ने मायरा को इस दुनिया में लाने के लिए कितना संघर्ष किया था। अरमान मायरा को बीएसपी के बारे में भी बताएगा। अरमान मायरा से कहेगा कि आपका और गीतांजली का बॉन्ड अच्छा है, लेकिन इसका मतलब ये तो नहीं है ना कि आप उनकी हर बात मानोगे। कभी मैंने आपको किसी को कमरे में बंद करने के लिए कहा, या अभिरा ने आपसे ऐसा कहा। बल्कि अभिरा को तो कमरे में बंद होने के बाद भी आपकी ही चिंता थी।

चोटिल होने के बाद भी मायरा के साथ डांस करेगी अभिरा

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया जाएगा कि अभिरा को होश तो आ जाता है, लेकिन वो ठीक नहीं होती। ऐसे में अरमान मायरा के साथ करता है। लेकिन नियम के हिसाब से मायरा को कॉम्पिटीशन में डांस करने से रोक दिया जाता है। इससे खुश होकर गीतांजली स्टेज पर आने ही वाली होती है कि तभी अभिरा वहां पहुंच जाती है और अपनी बेटी के साथ डांस करना शुरू कर देती है।

अभिरा को मम्मा कहेगी मायरा

शो में देखने को मिलेगा कि अभिरा, अरमान और मायरा डांस कर ही रहे होंगे कि ऊपर लगे बल्ब टूटकर गिर जाएंगे। अभिरा अरमान को धक्का दे देगी और बाद में मायरा को भी अरमान के पास भेज देगी। लेकिन अभिरा के पैर में कांच चुभ जाएगा। उसे निकालने के चक्कर में अभिरा गिर जाएगी और कांच का टुकड़ा उसके पेट में चुभ जाएगा। ये देखकर मायरा के मुंह से अभिरा के लिए 'मम्मा' निकलेगा, जिसे सुनकर सबके चेहरे पर खुशी आ जाएगी। वहीं गीतांजली का चेहरा उतर जाएगा।

बेटी संग परफॉर्म करेगी अभिरा

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया जाएगा कि मायरा अभिरा को गले लगाएगी, जिससे उसके पुराने सारे जख्म भर जाएंगे। अभिरा जजेस से इजाजत लेकर मायरा के साथ दोबारा परफॉर्म करेगी और जबरजदस्त डांस करेगी।

लेटेस्ट न्यूज

आशना मलिक
आशना मलिक Author

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड... और देखें

End of Article