टीवी मसाला

YRKKH: फहमान और रणदीप राय से भाव न मिलने पर अब इस हैंडसम हंक के पीछे पड़े मेकर्स, लीड बनाकर बटोरेंगे TRP

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Makers Approaches Shivam Khajuria: टीवी के मशहूर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में जल्द ही लीप आने वाला है, जिसे लेकर मेकर्स ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। शो के लिए वे लीड एक्टर की तलाश में लगे हुए हैं। इन्हीं सबके बीच मेकर्स ने 'कुमकुम भाग्य' के शिवम खजूरिया को अप्रोच किया है।

Image

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के लिए इस हैंडसम हंक को किया गया अप्रोच

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Makers Approaches Shivam Khajuria: टीवी के चर्चित और धमाकेदार शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। राजन शाही का यह शो हमेशा ही टीआरपी लिस्ट में टॉप पर बना रहता है। लेकिन इसकी रेटिंग सुधारने के लिए मेकर्स जल्द ही लीप लाने वाले हैं, जिसके लिए अभी तक कई कलाकारों को अप्रोच भी किया जा चुका है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का लीड हीरो बनाने के लिए मेकर्स ने अब एक और हैंडसम हंक को अप्रोच किया है।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) को लेकर खबरें थीं कि मेकर्स ने फहमान खान (Fahmaan Khan) को अप्रोच किया है। लेकिन उनसे जुड़े सूत्रों ने इस बात को अफवाह बताया। इसके बाद शो के लिए रणदीप राय का भी नाम आया। वहीं अब 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के लिए 'कुमकुम भाग्य' एक्टर शिवम खजुरिया (Shivam Khajuria) का नाम सामने आ रहा है। बॉलीवुड बबल की रिपोर्ट के मुताबिक, शिवम खजूरिया को मेकर्स ने अप्रोच किया था।

खास बात तो यह है कि शिवम खजुरिया (Shivam Khajuria) ने मेकर्स के साथ 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) का कॉन्ट्रैक्ट भी साइन कर लिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि वह शो में लीड एक्टर के तौर पर कदम रख सकते हैं। हालांकि इस मामले की आधिकारिक पुष्टि होनी अभी बाकी है। बता दें कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अनीता राज और प्रीति अमीन की भी एंट्री होगी। दोनों ही शो में अहम रोल अदा करते नजर आएंगे। वहीं लीड एक्ट्रेस की बात करें तो इसके लिए हेली शाह, जन्नत जुबैर, ईशा सिंह और अनुष्का सेन जैसी हसीनाओं के नाम सामने आए हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article