Bigg Boss 17 Promo Video Out Now: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो में जहां कुछ कंटेस्टेंट्स दर्शकों का खूब दिल जीत रहे हैं तो वहीं कुछ ने लोगों को परेशान करके रख दिया है। इस लिस्ट में अब अंकिता लोखंडे और विक्की जैन का नाम भी जुड़ गया है। दरअसल, अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन के बीच एक बार फिर से दरार पड़ती नजर आ रही है। इससे जुड़ा शो का प्रोमो वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है, जिसने दर्शकों के सिर में भी दर्द कर दिया है।
'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) के प्रोमो वीडियो में अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने विक्की जैन पर नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। प्रोमो वीडियो में दिखाई दिया कि दोनों ही अलग-अलग बैठे नजर आए। अंकिता का व्यवहार देख विक्की जैन ने कहा, "मुझे पता था यही होगा।" वहीं अंकिता लोखंडे ने कहा, "क्या? मैंने तो तुझे प्यार से बुलाया यहां। मैं यहां पर आराम से बैठी हूं। मुझे यहां वक्त बिताना अच्छा लग रहा है।" अंकिता की बात पर विक्की ने जवाब दिया, "तुझे जो चीजें अच्छी लगती हैं, उनका वक्त सही नहीं होता।" इसपर अंकिता लोखंडे ने कहा, "तू करता है सबके साथ एंजॉय वो अच्छी बात है, लेकिन तू मुझे इतना नजरअंदाज नहीं करता था, जितना अब करने लगा है।"
'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) मेंअंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन के बीच तू-तू, मैं-मैं यहीं पर नहीं खत्म हुई। अंकिता लोखंडे की बात सुनकर विक्की जैन ने कहा, "तुझे पता है ना तू क्या बोल रही है। मैं किसी के पास न जाऊं, तेरे पास रहूं। फिर तो हमें घर पर रहना चाहिए था ना, यहां हम आए ही क्यों।" अंकिता लोखंडे और विक्की जैन का 'बिग बॉस 17' से जुड़ा वीडियो देख दर्शकों ने भी माथा पकड़ लिया। जहां किसी ने अंकिता और विक्की को 'फेक' कहा तो वहीं किसी ने उनके झगड़े को 'प्लानिंग-प्लॉटिंग' कहा।
