टीवी मसाला

Yeh Hai Mohabbatein फेम शिरीन मिर्जा का धूम-धड़ाके से हुआ बेबी शावर, पति और परिवार संग थिरकीं एक्ट्रेस

Yeh Hai Mohabbatein Actress Shireen Mirza Baby Shower Video: टीवी के चर्चित सीरियल 'ये है मोहब्बतें' से सुर्खियां बटोरने वाली एक्ट्रेस शिरीन मिर्जा के घर जल्द ही किलकारी गूंजने वाली है। हाल ही में उनका बेबी शावर हुआ, जिससे जुड़ा वीडियो शिरीन मिर्जा ने अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है।

Image

शिरीन मिर्जा का धूम-धड़ाके से हुआ बेबी शावर

Yeh Hai Mohabbatein Actress Shireen Mirza Baby Shower Video: टीवी के चर्चित सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में सिम्मी का किरदार निभाकर लाइमलाइट बटोरने वाली शिरीन मिर्जा के घर जल्द ही खुशियां दस्तक देने वाली हैं। शिरीन मिर्जा शादी के 4 साल बाद मम्मी बनने वाली हैं। ये खुशखबरी शिरीन मिर्जा ने खुद फैंस के साथ सोशल मीडिया पर साझा की थी। वहीं हाल ही में शिरीन मिर्जा का बेबी शावर हुआ है, जिससे जुड़ा वीडियो एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस शिरीन मिर्जा (Shireen Mirza) और उनके परिवार की खुशी अलग ही स्तर पर दिखाई दी। वीडियो में एक्ट्रेस ने बैठे-बैठे ही परिवार के साथ जमकर डांस भी किया।

'ये है मोहब्बतें' फेम शिरीन मिर्जा (Shireen Mirza) का वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ गया। एक्ट्रेस इस दौरान ऑफ व्हाइट ड्रेस में नजर आईं। वहीं उनके पति और परिवार वाले उनके आसपास डांस करते दिखाई दिये। शिरीन मिर्जा ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, "एक ही कमरे में इतना ढेर सारा प्यार। मैं और बेबी बहुत ही आभारी महसूस कर रहे हैं।" शिरीन मिर्जा के इस वीडियो पर टीवी स्टार्स ने भी प्यार लुटाया। आशिता धवन ने जहां वीडियो पर "क्यूट'' लिखा तो वहीं दूसरी ओर कृष्णा मुखर्जी ने कमेंट किया, "Awww...।"

बता दें कि शिरीन मिर्जा (Shireen Mirza) और हसन सरताज ने अक्टूबर 2021 में जयपुर में शादी रचाई थी। उनकी शादी में 'ये है मोहब्बतें' के कई स्टार्स भी शामिल हुए थे। एक्ट्रेस के करियर की बात करें तो वह 'ये है चाहतें', 'ढाई किलो प्रेम', 'गुटर गूं' और 'बहुत प्यार करते हैं' जैसे टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article