टीवी मसाला

'ये है मोहब्बतें' एक्टर Abhishek Verma ने मंगेतर की गोद में सिर रखकर बिताए सुकून के पल, रोमांटिक फोटोज देख

Yeh Hai Mohabbatein Actor Abhishek Verma Shares Photos With Fiance Iditri Goel: टीवी के मशहूर एक्टर अभिषेक वर्मा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हाल ही में अभिषेक वर्मा ने अपनी मंगेतर इदित्री गोयल के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें दोनों रोमांस में चूर नजर आए।

Image

अभिषेक वर्मा ने शेयर की होने वाली बीवी संग फोटोज

Yeh Hai Mohabbatein Actor Abhishek Verma Shares Photos With Fiance Iditri Goel: टीवी के मशहूर एक्टर अभिषेक वर्मा ने अपनी एक्टिंग से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। अभिषेक वर्मा ने 'ये है मोहब्बतें' में आदित्य बनकर सबका खूब दिल जीता था। इस शो से अभिषेक वर्मा की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त हो गई थी। हालांकि इसके बाद भी अभिषेक वर्मा कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आए। वहीं इन सबसे इतर अब जल्द ही अभिषेक वर्मा शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। अभिषेक वर्मा (Abhishek Verma) अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड इदित्री गोयल के साथ शादी रचाएंगे। खास बात तो यह दोनों की सगाई भी हो गई है। वहीं अब उन्होंने अपनी मंगेतर के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह रोमांस में चूर नजर आए।

'ये है मोहब्बतें' (Yeh Hai Mohabbatein) एक्टर अभिषेक वर्मा (Abhishek Verma) ने अपनी होने वाली पत्नी इदित्री गोयल के साथ फोटोज शेयर कीं, जिसमें वह दोनों पूल के किनारे बैठे नजर आए। एक तस्वीर में अभिषेक वर्मा, इदित्री गोयल की गोद में सिर रखकर आराम फरमाते नजर आए। दोनों एक-दूजे की आंखों में खोए दिखाई दिये। वहीं अगली तस्वीर में अभिषेक वर्मा, इदित्री गोयल को गले लगाए दिखाई दिये। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अभिषेक वर्मा ने कैप्शन में लिखा, "ये दिन और हम...।" फोटो में दोनों का लुक भी बेहद कमाल का लगा।

अभिषेक वर्मा (Abhishek Verma) की तस्वीर पर कमेंट करते हुए कुंवर अमर ने हार्ट शेप इमोजी शेयर किया। विभा भगत ने भी हार्ट शेप इमोजी शेयर कर फोटोज पर रिएक्शन दिया। बता दें कि अभिषेक वर्मा और इदित्री गोयल एक-दूजे को काफी वक्त से डेट कर रहे हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article