टीवी मसाला

Rahul Vaidya पर बरसा विराट कोहली के भाई का गुस्सा, बोले 'ये बेवकूफ...'

अवनीत कौर विवाद पर गायक राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) ने क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) का जमकर मजाक उड़ाया था और उन्हें जोकर तक कह डाला था। राहुल वैद्य को हदें पार करता देख विराट कोहली के भाई विकास कोहली ने उनकी जमकर क्लास लगाई है और उन्हें बेवकूफ बता डाला है।

Image

Virat Kohli Brother Vikas replied to Rahul

राहुल वैद्य पिछले कुछ समय से लगातार विराट कोहली पर निशाना साध रहे हैं। अवनीत कौर विवाद के बाद से ही राहुल वैद्य ने सोशल मीडिया पर वॉर छेड़ रखी है, जिस कारण वो खबरों में छाए हुए हैं। विराट कोहली ने अब तक इस मामले में कुछ नहीं कहा है लेकिन उनके परिवार की तरफ से पहला रिस्पांस आ गया है। विराट कोहली के भाई विकास कोहली ने सोशल मीडिया के जरिए राहुल वैद्य को गायिकी पर ध्यान लगाने कहा है। विकास ने लम्बा-चौड़ा ट्वीट करते हुए कहा है कि राहुल वैद्य फेमस होने के लिए उनके क्रिकेटर भाई के नाम का उपयोग कर रहे हैं।

विराट कोहली के भाई विकास कोहली ने सोशल मीडिया पर लिखा है, 'बच्चे इतनी मेहनत अगर अपनी सिंगिंग पर कर ले तो शायद अपनी मेहनत से फेमस हो जाए। जहां एक तरफ पूरा देश इस वक्त वॉर पर ध्यान लगाए हुए है और देशवासियों की चिंता कर रहा है, वहीं ये वेबकूफ आदमी विराट का नाम लेकर फॉलोवर्स बढ़ाने और नाम कमाने पर ध्यान लगा रहा है। क्या हारा हुआ इंसान है ये...।'

Vira Rahul.

Vira Rahul.

बताते चलें कि कुछ वक्त पहले विराट कोहली के इंस्टाग्राम अकाउंट से अवनीत कौर की तस्वीर लाइक हो गई थी, जिसके बाद हंगामा मच गया था। विराट ने स्टोरी पोस्ट करके बताया था कि इंस्टाग्राम ग्लिच की वजह से ऐसा हो गया था और लोग उसे तूल न दें। इसके बाद राहुल वैद्य मैदान में आ गए थे और उन्होंने कहा कि विराट सालों पहले उन्हें ब्लॉक कर चुके हैं क्या तब भी इंस्टाग्राम ग्लिच था? राहुल के इस कदम के बाद विराट के फैंस उन पर टूट पड़े, जिनसे भी राहुल भिड़ गए थे। राहुल लगातार विराट और उनके फैंस पर निशाना साध रहे थे, जिसके जवाब में क्रिकेटर के भाई ने पोस्ट किया है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article