हमेशा से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में आने का था सोनाली फोगाट का प्लान, जानें कैसे रखती थीं खुद को फिट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 24, 2022, 04:07 PM IST

Sonali Phogat Throwback Interview: हम आपके लिए जिंदादिल सोनाली फोगाट का एक पुराना इंटरव्यू लेकर आए हैं, जिसे देखकर आप भी समझ जाएंगे कि वो कितनी मेहनती और मोटिवेशनल थीं...

Sonali Phogat Throwback Interview: बिग बॉस की कंटेस्टेंट रहीं सोनाली फोगाट अब हमारे बीच नहीं हैं। 42 साल की उम्र में सोनाली फोगाट का मंगलवार सुबह गोवा में निधन हो गया। अब ताजा जानकारी के मुताबिक अंजुना पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है। इतनी कम उम्र में सोनाली फोगाट का हमारे बीच से चले जाना एक अविश्वसनीय घटना है। एक्ट्रेस का परिवार और फैन्स सदमे में हैं। इसी बीच हम आपके लिए जिंदादिल सोनाली फोगाट का एक पुराना इंटरव्यू लेकर आए हैं, जिसे देखकर आप भी समझ जाएंगे कि वो कितनी मेहनती और मोटिवेशनल थीं। सोनाली फोगाट हमेशा से राजनीति के साथ-साथ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी काम करना चाहती थीं। इसलिए वो खुद को शुरु से ही बहुत फिट रखती थीं। यहां देखें वीडियो-

End of Article