'कहानी घर-घर की' की वापसी पर जानिए क्या बोलीं 'पल्लवी', श्वेता कवात्रा ने खोले शो से जुड़े सीक्रेट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 1, 2022, 04:26 PM IST

Kahani Ghar-Ghar Ki: टीवी सीरियल कहानी घर-घर की वापसी कर रहा है। शो में पल्लवी का किरदार निभाने वाली श्वेता कवात्रा ने शो से जुड़ी कई यादों को शेयर किया है। जानिए क्या कहा श्वेता ने...

Shweta Kawaatra on Kahani Ghar-Ghar Ki: टीवी सीरियल कहानी घर-घर की जल्द ही वापसी करने जा रहा है। इस शो में साक्षी तंवर जहां पार्वती के किरदार में दोबारा फैंस के सामने होंगी। वहीं, पल्लवी के किरदार में श्वेता कवात्रा नजर आएंगी। कहानी घर-घर है के दोबारा टेलिकास्ट होने पर श्वेता कहती हैं, 'मैंने सोचा ही नहीं था कि ये दोबारा टेलिकास्ट होगा। मुझे लगा कि नया सीजन आएगा। लेकिन, जब मुझे पता चला कि हमारा ही शो वापस आ रहा है तो मैं बेहद खुश हो गई थीं। जब ये सीरियल आया था तब सोशल मीडिया नहीं था। अब मैं सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव हूं। ये शो अब आएगा तो मैं आपसे डायरेक्ट बात कर सकती हूं। शो में पल्लवी बहुत सिंपल और सेक्सी थी। यही चीज उसकी सबसे अच्छी चीज थी।'

End of Article