करणवीर बोहरा के घर हुआ लॉक अप कंटेस्टेंट्स का रीयूनियन, पार्टी में नहीं आए विनर मुनव्वर फारूकी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 23, 2022, 05:55 PM IST

Karanvir Bohra Lock Upp reunion: रिएलिटी शो लॉक अप के कंटेस्टेंट करणवीर बोहरा ने घर पर खास पार्टी रखी। इस पार्टी में लॉक अप शो के कंटेस्टेंट्स का रीयूनियन हुआ।

Karanveer Vohra Lock Upp Reunion Party: रिएलिटी शो लॉक अप खत्म हो गया है लेकिन, उनके कंटेस्टेंट्स शो के बाद भी आपस में मिल रहे हैं। लॉक अप के कंटेस्टेंट करणवीर बोहरा ने अपने घर पर एक पार्टी रखी। इस पार्टी में लॉक अप के कंटेस्टेंट्स का रीयूनियन हुआ। करणवीर बोहरा की पार्टी में पूनम पांडे, पायल रोहातगी, निशा रावल, शिवम शर्मा शामिल हुए। निशा रावल ने कहा है कि, 'ये लॉक अप के बाद पहला रीयूनियन है जिसे वह अटेंड कर रही हैं। इससे पहले एक बार वह मुंबई से बाहर थीं।' वहीं, एक बार उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। पूनम पांडे ने कहा कि वह खुश हैं। 'केवी ने बुलाया है तो मैं कैसे नहीं आऊंगी।'  हालांकि, इस पार्टी में लॉकअप के विनर मुनव्वर फारूकी शामिल नहीं हुए।

End of Article