BALH 2: सर्जरी के बाद नकुल मेहता को इस काम में आ रही है दिक्कत, जानिए कैसे हो रही है रिकवरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 3, 2022, 04:18 PM IST

Nakul Mehta on post recovery: नकुल मेहता ने सर्जरी के बाद टीवी सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं में वापसी की थी। अब नकुल मेहता ने बताया कि कैसे हो रही है उनकी रिकवरी।

Nakuul Mehta on surgery and recovery: बड़े अच्छे लगते हैं के एक्टर नकुल मेहता की हाल ही में अपेंडिक्स की सर्जरी हुई थी। सर्जरी के बाद नकुल मेहता ने टीवी शो के सेट पर वापसी की थी।   एक अवॉर्ड शो के दौरान नकुल मेहता ने वापसी में कहा कि, 'पिछले छह महीने में काफी व्यस्त था। कई वेब सीरीज की शूटिंग करनी थी। अब मैं केवल बड़े अच्छे लगते हैं शो में फोकस कर सकता हूं। हालांकि, सर्जरी के बाद मेरी रिकवरी हो गई है लेकिन, अभी भी मैं पहले की तरह तंदरुस्त महसूस नहीं कर रहा हूं। अभी इतने लंबे वक्त तक काम करना मुश्किल हो रहा है लेकिन, मुझे खुशी है कि मैंने शो के सेट पर वापसी कर ली है।'

End of Article