ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट का नया गाना 'मन जोगिया' हुआ रिलीज, शाही अंदाज में दिल जीत रही कपल की केमेस्ट्री

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 24, 2022, 01:25 PM IST

Aishwarya Sharma and Neil Bhatt MANN JOGIYA: नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा का नया म्यूजिक वीडियो मन जोगिया रिलीज हो गया है। इस हॉट कपल के नए गाने मन जोगिया का वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। कपल एक-दूसरे के साथ रोमांस करते हुए काफी क्यूट लग रहा है।

Aishwarya Sharma and Neil Bhatt Song: 'गुम है किसी के प्यार में' के स्टार नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा का नया म्यूजिक वीडियो मन जोगिया रिलीज हो गया है। रियल लाइफ कपल नए गाने मन जोगिया में रोमांस करते नजर आ रहे हैं। इस हॉट कपल के नए गाने मन जोगिया का वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। कपल एक-दूसरे के साथ रोमांस करते हुए काफी क्यूट लग रहा है। गाने में ऐश्वर्या खूबसूरती से क्लासिकल डांस करती दिख रही हैं। वहीं नील योद्धा की तरह तलवारबाजी कर रहे हैं। गाने को फेमस सिंगर यासर देसाई ने गाया है। बता दें, टीवी शो में दोनों देवर भाभी के किरदार में नजर आते हैं। 

End of Article