टीवी मसाला

तितली से छोटे पर्दे पर वापसी कर रहे हैं Vatsal Sheth, धमाकेदार प्रोमो ने जीता फैंस का दिल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 17, 2023, 04:51 PM IST

Vatsal Sheth gets new show: स्टार प्लस ने अपने नए शो तितली का प्रोमो रिलीज कर दिया है। तितली का प्रोमो दर्शकों को काफी पसंद आया है। इस शो से एक्टर वत्सल सेठ जल्द वापसी करने वाले हैं। वत्सल की वापसी से फैंस बेहद खुश है। एक्टर शो में निगेटिव रोल में नजर आ सकते हैं।

Image

Titli Show (credit pic: instagram)

Vatsal Sheth gets new show: स्टार प्लस के शोज टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहते हैं। चैनल पर अनुपमा, गुम है किसी के प्यार में, ये रिश्ता क्या कहलाता है जैसे शो आते हैं। चैनल दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए नया सीरियल लेकर आ रहे हैं। मेकर्स टीवी शो तितली (Titli) लेकर आए है। ये एक लव ट्राई एंगल लव स्टोरी है। शो में अविनाश मिश्रा, नेहा सोलंकी और वत्सल सेठ लीड रोल में नजर आने वाले हैं। मेकर्स ने शो का पोस्टर और बाकी डिटेल्स शेयर की है। आइए जानते हैं ये शो कब टेलिकास्ट किया जाएगा। स्टार प्लस के नए शो को लेकर काफी एक्साइटेड है।

शो की कहानी तितली नाम की खुशमिजाज लड़की के ईर्दगिर्द घूमेगी। तितली अपने लिए आइडियल पार्टनर ढूंढने और फेयरी टेल जैसी जिंंदगी जीने का सपना देखती है। क्या तितली की ये तलाश पूरी हो पाएगी।

लंबे समय बाद टीवी पर दिखेंगे वत्सल सेठ

तितली का प्रोमो दर्शकों को काफी पसंद आया है। तितली से एक्टर वत्सल सेठ लंबे समय बाद वापसी कर रहे हैं। वत्सल सेठ के फैंस एक्टर की वापसी से बेहद खुश है। ये शो 29 मई को टेलीकास्ट किया जाएगा। आप इस शो को हर रोज सोमवार से शुक्रवार रात 11 बजे देख सकते हैं। तितली की कहानी काफी यूनिक होने वाली है। वत्सल, अविनाश और सोनाली की तिकड़ी को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है।

वत्सल कई टीवी शोज और फिल्मों में नजर आए है। एक्टर ने टार्जन से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वत्सल जल्द पिता बनने वाले हैं। इश्तिा दत्ता और वत्सल सेठ जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं। कपल अपने पहले बच्चे को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। इश्तिा दत्ता ने वत्सल के साथ अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर की थी। कपल की रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article