टीवी मसाला

Urfi Javed New Look: 'आखिरी सच' की स्क्रीनिंग पर गुलाबी बम बनकर पहुंची Urfi, फैंस ने कहा मच्छरदानी लग रही हो

Urfi Javed New Look: अब एक बार फिर उर्फ़ी नए अवतार में आई है। वह बीती रात तमन्ना भाटिया की सीरीज "आखिरी सच" की स्क्रीनिंग पर पहुंची और सारा ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। लोगों ने उर्फी को मच्छरदानी के साथ कंपेयर कर दिया।

Image

Urfi Javed New Look

Urfi Javed New Look: टीवी की अतरंगी क्वीन उर्फी जावेद( Urfi Javed) अपनी अटपटी ड्रेस से सभी का ध्यान अपनी तरफ कर लेती है। फैंस भी उर्फ़ी की नई ड्रेस देखने के लिए बेताब रहते हैं। कुछ दिन पहले उर्फ़ी ने बालों वाले कंघे अपनी ड्रेस बना ली थी जिसे देखकर सभी का दिमाग चकरा गया था। अब एक बार फिर उर्फ़ी नए अवतार में आई है। वह बीती रात तमन्ना भाटिया की सीरीज "आखिरी सच" की स्क्रीनिंग पर पहुंची और सारा ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।

उर्फी जावेद एक बार फिर से अतरंगी ड्रेस पहनकर आई । उन्होंने गुलाबी रंग की ब्रालेट टॉप पहना था और नीचे मिनी स्कर्ट साथ ही उर्फ़ी ने अपने पूरे बदन को एक गुलाबी रंग की जाली से ढका हुआ था। उर्फी को इस रूप में देखकर सभी का ध्यान उन पर चला गया। किसी ने उसके इस रूप की तारीफ की तो किसी ने जमकर ट्रोल किया। लोगों ने उर्फी को मच्छरदानी के साथ कंपेयर कर दिया और कहा बिल्कुल गुलाबी मच्छरदानी की तरह लग रही हो।

बता दें कि उर्फी बॉलीवुड स्टार तमन्ना भाटिया ( Tamannaah Bhatia) की अपकमिंग सीरीज "आखिरी सच" की स्क्रीनिंग पर पहुंची थी। इस मौके पर उर्फी के अलावा स्क्रीनिंग पर विजय वर्मा ( Vijay Verma) , आकांक्षा पूरी ( Akanksha Puri) , प्रतीक सहजपाल, सुनील ग्रोवर( Sunil Grover) भी नजर आए। तमन्ना की यह सीरीज कल शुक्रवार को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है। यह एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है जिसमें तमन्ना के साथ अभिषेक बनर्जी नजर आने वाले हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article