Urfi Javed Eid 2024 Look: बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) और टीवी शोज (Urfi Javed TV Shows) से नाम कमाने वाली एक्ट्रेस उर्फी जावेद (Urfi Javed) अपनी अपने फैशन सेंस को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहती हैं। उर्फी जावेद (Urfi Javed New Look) कई चीजों से अपनी ड्रेसेस बना चुकी हैं। उर्फी जावेद की ड्रेसेस को देखने के बाद हर कोई हैरान हो गया था। अब इसी बीच ईद के मौके पर उर्फी जावेद ने अपना नया लुक शेयर किया है। उर्फी जावेद का नया लुक आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। ईद के मौके पर सामने आए इस लुक को लेकर उर्फी जावेद खूब ट्रोल भी हो रही हैं।
उर्फी जावेद ने ईद पर शेयर किया नया लुक
आज यानी 11 अप्रैल को बॉलीवुड से लेकर टीवी तक के स्टार्स ईद का जश्न मना रहे हैं। इस मौके पर स्टार्स अपने सोशल मीडिया हैंडल से फैंस को ईद की मुबारकबाद देते हुए दिखाई दिए। इसी बीच उर्फी जावेद (Urfi Javed Eid) ने ईद पर अपना नया लुक शेयर किया है। उर्फी जावेद का नया लुक आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। उर्फी जावेद ने ईद के मौके पर बोल्ड ड्रेस पहन अपनी फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में उर्फी जावेद अपनी कातिलाना अदाएं दिखाती हुई नजर आ रही हैं। उर्फी जावेद की ड्रेस के साथ-साथ उनका मेकअप भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है।
जमकर ट्रोल हुईं उर्फी जावेद
उर्फी जावेद (Urfi Javed Troll) अपने इस बोल्ड लुक को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं। उर्फी जावेद की इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि 'कितनी बेकार दिखती है'। तो वहीं उर्फी जावेद के फैंस उनका बचाव करते हुए नजर आए। आपको बता दें कि उर्फी जावेद पहले भी ईद के मौके पर अपनी बोल्ड फोटोज शेयर कर चुकी हैं।
