टीवी मसाला

गर्मी से परेशान Urfi Javed ने करवाया मुंडन? यूजर्स ने कहा- 'ये क्या हो गया दीदी...'

  • Authored by: अभय
  • Updated May 13, 2024, 03:12 PM IST

Urfi Javed Bald Look: उर्फी जावेद का अभी हाल में नया लुक सामने आया है। इस नए लुक में उर्फी जावेद के सिर पर एक भी बाल नहीं दिखाई दे रहे हैं। उर्फी जावेद के इस लुक को देखने के बाद लोग हौरान हो गए हैं।

Image

Instagram

Urfi Javed Bald Look: बिग बॉस ओटीटी से धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस उर्फी जावेद (Urfi Javed) अक्सर अपने नए-नए लुक्स को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। उर्फी जावेद के नए-नए लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। कभी उर्फी जावेद किसी खाने की चीज से अपनी ड्रेस बना लेती हैं, तो कभी कुछ ऐसा पहन लेती हैं जिसे देखने के बाद लोगों का सिर घूमने लगता है। इन सब के बाद अब उर्फी जावेद का नया लुक सामने आया है। उर्फी जावेद के नए लुक देखने के बाद लोगों का मुंह खुला का खुला ही रह गया। तो चलिए देखते इस बार उर्फी जावेद किस लुक में नजर आईं।

टकली हुईं उर्फी जावेद?

उर्फी जावेद एक बार फिर अपने लुक को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। उर्फी जावेद ने अभी हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल से नई तस्वीर शेयर की हैं। इस वायरल हो रही तस्वीर में उर्फी जावेद के सिर पर एक भी बाल नहीं दिखाई दे रहा है। उर्फी जावेद के इस लुक को देखने के बाद बस लोग देखते ही रह गए। उर्फी जावेद का ये बाल्ड लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आपको बता दें उर्फी जावेद की इस तस्वीर को ध्यान से देखने पर पता चल रहा है कि ये तस्वीर एडिट की गई है। उर्फी जावेद की इस तस्वीर पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट करते हुए नजर आए।

उर्फी का लुक देख हैरान हुए लोग

उर्फी जावेद का नया लुक आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। उर्फी जावेद के नए लुक को देखने के बाद लोगों काफी हैरान नजर आए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि 'ये गर्मी का असर'। इसके अलावा कई यूजर्स ने इस तस्वीर को फर्जी बताया है। तो वहीं उर्फी जावेद के इस लुक पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article