टीवी मसाला

बॉयफ्रेंड की वजह से आया था पैनिक अटैक, Sheezan M Khan ने दिया tunisha sharma को धोखा

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Dec 25, 2022, 02:29 PM IST

sheezan mohammed khan cheated tunisha sharma: तुनिषा शर्मा ने सीरियल के सेट पर महज 20 वर्ष की उम्र में फांसी लगाकर जान दे दी। तुनिषा शर्मा को शीजान के अफेयर के बारे में पता चला था। अस्पताल में तुनिषा लगातार कह रही थीं- 'शीजान ने मेरे साथ गलत किया है, शीजान ने मुझे धोखा दिया...।'

Image

Tunisha Sharma suicide case

sheezan mohammed khan dating some other girl?: टीवी अभिनेत्री तुनिषा शर्मा ने सीरियल के सेट पर महज 20 वर्ष की उम्र में फांसी लगाकर जान दे दी। इस घटना के बाद तुनिशा के परिजनों से लेकर फैंस तक काफी परेशान है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने अभिनेत्री को को-एक्टर शीजान मोहम्मद खान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में शीजान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने टीवी सीरियल के कोस्टार शीजान मोहम्मद खान तुनिषा की मां ने कई आरोप लगाए हैं, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने जांच को मर्डर और आत्महत्या दोनों तरीके से करने का फैसला किया है।

अब तुनिषा शर्मा सुसाइड केस में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। खबर है कि सुसाइड से पहले 16 दिसंबर को तुनिषा को पैनिक अटैक आया था। उनकी इस स्थिति की वजह पर्सनल लाइफ थी। पैनिक अटैक के पीछे का कारण 15 दिसंबर को तुनिषा को शीजान के अफेयर के बारे में पता चला था। उसने बॉयफ्रेंड ने कहा था कि वह किसी और लड़की से प्यार करते हैं।

जानकारी के मुताबिक अस्पताल में तुनिषा शर्मा लगातार यह कह रही थीं- 'शीजान ने मेरे साथ गलत किया है, शीजान ने मुझे धोखा दिया...।' आपको बताते चलें आरोपी शीजन खान को वालिव पुलिस ने वसई कोर्ट में पेश किया। जहां कोर्ट ने आरोपी को 4 दिनों के लिए पुलिस कस्टडी के भेज दिया है।

मीडिया पर लगाई रोक!

वसई कोर्ट के गेट पर ताला लगा दिया गया है। मीडिया कर्मियों को अंदर ना आने देने के लिए वसई कोर्ट के गेट पर ताला लगाकर उनको बाहर रोक दिया है। जज के चैम्बर में तुनिषा केस की सुनवाई हो रही है। इसलिए मीडिया को अंदर नहीं लिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुनवाई के कारण ताला लगाया गया है, पुलिस ने मीडिया को नहीं रोका है।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article