टीवी मसाला

Tunisha Sharma Death: तुनिशा की मौत पर को -एक्टर विनीत रैना ने जताया दुख, बोले- मुझे समझ ही...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 24, 2022, 11:52 PM IST

Tunisha Sharma Death News: अलीबाबा फेम एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा के सुसाइड से फैंस सदमे में है। एक्ट्रेस के निधन पर को -एक्टर विनीत रैना ने शोक जताया। एक्टर ने बताया कि तुनिशा खुशमिजाज लड़की थीं। मुझे यकीन नहीं हो रहा है वो इस तरह का कदम उठा सकती थीं।

Image

tunisha sharma (credit pic: instagram)

Tunisha Sharma Death News: टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा (Tunisha Sharma) की मौत की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। तुनिशा ने सीरियल के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। एक्ट्रेस के निधन से फैंस सदमे में है। तुनीशा की उम्र महज 20 साल थीं। किसी को इस बात पर यकीन नहीं हो रहा है कि तुनीषा ने सुसाइड कर लिया है। तुनीषा के साथ काम करने वाले एक्टर विनीत रैना सदमे में हैं। एक्टर ने कहा मुझे इस बात पर यकीन नहीं हो रहा है। वो खुश मिजाज लड़की थीं। उसका जल्द बर्थडे आने वाला है। वो मुझसे कह रही थी आप क्यों जा रहे हैं। हम मिलकर पार्टी करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि मुझे इस बात पर यकीन नहीं हो रहा है। वो एक जिंदादिल लड़की थीं। हमेशा खुश रहती थी। हमेशा लोगों के चेहरे पर मुस्कान लेकर आती थी। वो सेट पर सबको खुश रखती थी। वो हमेशा मेरे दिल में रहेगी। इस दौरान विनीत काफी इमोशनल नजर आए। उन्होंने कहा मैं अभी कश्मीर में हूं। उन्होंने कहा कि सेट पर इतने लोग रहते हैं कि लेकिन कोई इस बात को समझ नहीं पाया।

तुनीशा के को एक्टर ने जताया दुख

तुनिशा शर्मा कई टीवी शोज और फिल्मों में नजर आई थीं। एक्ट्रेस ने कैटरीना कैफ की फिल्म फितूर और बार बार देखो जैसी फिल्मों में काम किया था। फिल्मों के अलावा एक्ट्रेस इंटरनेट वाला लव, इश्क सुभल्लाह, गायब, शेर ए पंजाब महाराजा रणजीत सिंह जैसी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं। तुनीषा की मौत पर उनकी मां ने रिएक्ट किया है। एक्ट्रेस की मां ने को स्टार शीजान खान पर परेशान का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही हैं। आपको बताते चले कि शीजान खान तनुषी के साथ अलीबाबा शो में नजर आते हैं। दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article