टीवी मसाला

Hum Rahe Na Rahe Hum: क्या परंपराओं की बेड़ियां तोड़ पाएंगी टीना दत्ता? जय भानुशाली संग खूब जमेगी जोड़ी

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Mar 11, 2023, 01:59 PM IST

Hum Rahe Na Rahe Hum promo out: बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट टीना दत्ता (Tina Dutta) और एक्टर जय भानुशाली के टीवी सीरियल हम रहे ना रहे हम का प्रोमो जारी हो गया है। टीवी सीरियल का प्रोमो देख फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। यह सीरीयल 10 अप्रैल को शुरू होने वाला है।

Image

Hum Rahe na Rahe Hum Promo Out

KEY HIGHLIGHTS
  • हम रहे ना रहे हम का प्रोमो हुआ जारी।
  • जय भानुशाली और टीना दत्ता एक साथ नजर आएंगे।
  • यह टीवी सीरीयल 10 अप्रैल को शुरू हो जाएगा।

Hum Rahe Na Rahe Hum promo out: सोनी एंटरटेनमेंट चैनल पर एक नया टीवी सीरियल हम रहे ना रहे हम शुरू होने वाला है। इस टीवी सीरियन में बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट टीना दत्ता (Tina Dutta) और एक्टर जय भानुशाली एक साथ लीड रोल में नजर आने वाले हैं। टीवी सीरियल हम रहे ना रहे हम का प्रोमो जारी हो गया है। टीवी सीरियल का प्रोमो देख फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। टीना और जय का यह सीरीयल 10 अप्रैल को शुरू होने वाला है। इससे पहले सीरियल का प्रोमो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। छोटे पर्दे पर पहली बार टीना और जय एक साथ नजर आ रहे हैं। दोनों ही टीवी इंडस्ट्री में एक जाना-पहचाना चेहरा हैं।

शो का प्रोमो काफी अच्छा लग रहा है, स्टोरी लाइन काफी फ्रेश लग रही है। टीवी सीरीयल का प्रोमो देख इस बात का अंदाजा हो गया है कि हम रहे ना रहे हम में टीना दत्त बड़े ही चुलबुले अंदाज में नजर आने वाली हैं। आइए इस प्रोमो पर एक नजर डालते हैं।

फैंस ने की जमकर तारीफ

हम रहे ना रहे हम के प्रोमो में जय भानुशाली के किरदार का नाम शिव है। शिव, रनकगढ़ के एक रॉयल परिवार का रहने वाला है। इस परिवार की मुखिया शिव की मां हैं, जिन्हें बदलाव बिलकुल नहीं पसंद है। वही अपनी पुरानी परंपराओं को ही चलाते रहना चाहती हैं। वहीं दूसरी ओर टीना दत्ता एक चुलबुली लड़की के किरदार में नजर आ रही हैं। शो के प्रोमो के आखिर में शिव कहता है, 'कभी सोचा नहीं था कि हम ही तूफान को रनकगढ़ लेकर आएंगे।'

बता दें कि जय भानुशाली और टीना दत्ता एक साथ छोटे पर्दे पर काफी अच्छे लग रहे हैं। दोनों की जोड़ी की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। टीवी सीरियल को लेकर भी फैंस में अच्छी खासी हाइप बनी हुई है। अब देखना होगा कि 10 अप्रैल को शो के प्रीमियर के बाद इसे कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article