टीवी मसाला

Times Now NavBharat Year Ender 2023: अनुपमा समेत इन TV सीरियल ने तोड़ी TRP के रिकॉर्ड, साल भर किया मनोरंजन

Times Now NavBharat Year Ender 2023: टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में आज हम बताएंगे उन टीवी सीरियल और शोज के बारे में जिन्होंने इस साल टीआरपी में झंडे गाड़ दिए हैं।

Image

TOP TV SHOWS IN 2023 TRP

Times Now NavBharat Year Ender 2023: टीवी सीरियल और शोज में आए दिन कोई न कोई नए ट्विस्ट और टर्न्स से लोगो को एंटरटेनमेंट का डोज दिया है। इसी के साथ अनुपमा समेत कई सीरियल ने टीआरपी में साल भर छप्परफाड़ टीआरपी से कई रिकॉर्ड तोड़े। जहां एक तरफ अनुपमा सर का ताज बना वहीं दूसरी तरफ ग़ुम है किसी के प्यार में ने दिलों पर राज किया। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए इस साल के शोज जिन्हे टीआरपी भरपूर मिली।

Anupama

Anupama

अनुपमा (Anupama)

रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल अनुपमा हमेशा से इस साल टीआरपी लिस्ट में टॉप की जगह पर रहा।

Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin

Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin

गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin)

स्टार प्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में' में इस साल लीप देखने को मिला। लेकिन तब भी टीआरपी छप्पड़फाड़ रही।

Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Tarak Mehta Ka Ooltah Chashma)

शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में इस बार भी दया बेन की कमी खली लेकिन टीआरपी ने कभी गिरने का नाम नहीं लिया।

Yeh Rishta Kya Kehlta hai

Yeh Rishta Kya Kehlta hai

ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai)

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में लीप देखने को मिला साथ ही टीआरपी में भी काफी उछाल देखा गया। सीरियल में अब अक्षरा की चौथी पीढ़ी नजर आ रही है।

Bigg Boss 17

Bigg Boss 17

बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17)

सलमान खान के कंट्रोवर्सिअल शो बिग बॉस 17 में इन सीजन काफी कंट्रोवर्सी देखने को मिली। जिसके चलते शो ने इस साल लोगो के दिलों पर राज किया।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article