टीवी मसाला

TV Serial के चक्कर में इन सितारों ने मारी बॉलीवुड फिल्मों को लात, काम करने से किया इनकार

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 11, 2023, 02:53 PM IST

TV celebs said no to Bollywood movies: अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) से लेकर करण टैकर तक ऐसे कई टीवी सितारे हैं, जिन्हें बड़ी बॉलीवुड फिल्में ऑफर हुई थीं, हालांकि उन्हें इन ऑफर को लात मार दी। आइए यहां ऐसे ही कुछ टीवी एक्टर्स की लिस्ट पर एक नजर डालते हैं।

Image

tv celebs who said no to bollwood movies

KEY HIGHLIGHTS
  • टीवी के कई सितारों ने बॉलीवुड फिल्में करने से इनकार कर दिया है।
  • इस लिस्ट में अंकिता लोखंडे का भी नाम शामिल है।
  • शहीर शेख ने भी बॉलीवुड फिल्में करने से मना कर दिया था।

TV celebs said no to Bollywood movies: अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) से लेकर करण टैकर (Karan Tacker) तक ऐसे कई टीवी सितारे हैं, जिन्हें बड़ी बॉलीवुड फिल्में ऑफर हुई थीं, हालांकि उन्हें इन ऑफर को लात मार दी। टीवी के कई सितारों का मानना है कि बॉलीवुड फिल्मों में छोटे रोल करने से बेहतर यही होगा कि वह टीवी सीरयल में ही काम किया जाए। शहीर शेख ही नहीं बल्कि अदा खान जैसी पॉप्यूलर टीवी एक्ट्रेस भी बॉलीवुड फिल्मों में रोल्स को ठुकरा चुकी हैं। इसके पीछे के कारण सभी एक्टर्स ने अलग-अलग दिेए हैं। कई एक्ट्रेस ने बॉलीवुड फिल्मों को छोटे रोल की चलते रिजेक्ट कर दिया तो कई एक्टर्स को अपना रोल ज्यादा पसंद नहीं आया। आइए यहां ऐसे ही कुछ टीवी एक्टर्स की लिस्ट पर एक नजर डालते हैं।

शहीर शेख

Shaheer Shaikh

Shaheer Shaikh

टीवी एक्टर शहीर शेख को भी कई बड़ी बॉलीवुड फिल्में ऑफर हो चुकी हैं, हालांकि एक्टर ने यह कहकर इन फिल्मों को ठुकरा दिया कि जो रोल उन्हें ऑफर किए जा रहे थे, वह काफी छोटे थे और बॉलीवुड फिल्मों में छोटे रोल करने से अच्छा है कि वह टीवी सीरियल में ही काम करते हुए। वह कई टीवी सीरियल जैसे बड़े अच्छे लगते हैं 2, कुछ रंग प्यार प्यार के ऐसे भी और महाभारत में काम कर चुके हैं।

अदा खान

Adaa Khan

Adaa Khan

नागिन फेम एक्ट्रेस अदा खान की खूबसूरती के कई चाहने वाले हैं, एक्ट्रेस को बॉलीवुड फिल्में भी ऑफर की जा चुकी हैं, हालांकि उन्होंने ज्यादा कुछ इंट्रस्ट नहीं दिखाया है। बॉलीवुड में काम करने के सवालों पर अदा खान ने कहा कि वह अभी फिल्मों में काम करने के लिए तैयार नहीं हैं।

मोहित रैना

Mohit Raina

Mohit Raina

वैसे तो बॉलीवुड एक्टर मोहित रैना कई फिल्मों जैसे शिद्दत, URI में काम कर चुके हैं। हालांकि बावजूद इसके वह कई बॉलीवुड फिल्मों को ठुकरा चुके हैं। उनका मानना है कि वह किसी फिल्म को तभी साइन करते हैं, जब उन्हें अपना रोल पसंद आता है।

करण टैकर

Karan Tacker

Karan Tacker

टीवी एक्टर करण टैकर को 'एक हजारों में मेरी बहना है' में अपने रोल के लिए काफी फेम मिला था, इसके बाद वह कई टीवी शो में नजर आ चुके हैं। करण टैकर हाल ही में हॉटस्टार की वेबसीरिज स्पेशलऑप्स में नजर आ चुके हैं। हालांकि एक्टर ने बॉलीवुड फिल्मों में काम करने से परहेज किया है। एक्टर का मानना है कि उन्हें अभी अच्छे रोल ही ऑफर नहीं हुए हैं।

दृष्टि धामी

Drashti Dhami

Drashti Dhami

मधुबाला और सिलसिला बदलते रिश्तों का जैसे हिट टीवी सीरियल देने के बाद दृष्टि धामी की पॉप्यूलैरिटी काफी बढ़ गई थी। फैंस उम्मीद जता रहे थे कि एक्ट्रेस जल्द ही बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ सकती हैं। हालांकि एक्ट्रेस ने फिल्मों में काम करने से दूरी बनाई हुई है। उन्हे अजय देवगन के साथ फिल्म सिंघम रिटर्न्स में रोल ऑफर हुआ था, हालांकि उन्होंने इसे ठुकरा दिया था।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article