Teri Meri Doriyaan:विजेंद्र कुमेरिया (Vijandera Kumeria) और हिमांशी परासर (Himanshi Parshar) का शो 'तेरी मेरी डोरियां' में ऑफ स्क्रीन काफी बवाल मचा हुआ है। जतिन अरोड़ा के बाद प्राची हाडा (Prachii Hada) ने भी शो को अलविदा कह दिया है। कीरत के रोल में प्राची के किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया है। प्राची ने शो से निकलने के बाद मेकर्स के झूठे आरोपों पर चुप्पी तोड़ी हैं। एक्ट्रेस का कहना हैं कि एक एक्टर के तौर पर उन्होंने हमेशा अच्छा काम किया है। सेट पर कभी कोई टैंट्रम नहीं दिखाया है। वहीं, प्रोडक्शन हाउस के करीबी सूत्र का कहना हैं कि प्राची सेट पर हमेशा स्टार होने का एटीट्यूड दिखाती थीं।
सोर्स ने कहा, प्राची सेट पर प्रोडक्शन टीम के साथ बिल्कुल भी तालमेल नहीं रखती थी। हमेशा उन्हें अपने कॉस्ट्यूम और मेकअप को लेकर दिक्कत होती थी और कभी टाइम पर नहीं आती थी। प्राची की इन हरकतों को देखते हुए मेकर्स ने उन्हें रिप्लेस करना का फैसला लिया था।
मेकर्स ने प्राची हाडा को इस वजह से किया रिप्लेस
प्राची का दांवा था कि शो में कीरत के किरदार को उतना तवज्जों नहीं मिल रहा है। इस पर सूत्र ने कहा कि शो किसी एक कैरेक्टर पर तो नहीं टिका हो सकता है। हम जैसे ही अंगद और साहिबा के ट्रैक को हटाते थे टीआरपी गिर जाती थी। वो दोनों शो के लीड स्टार्स हैं। ऐसे में हम उन्हें ही ज्यादा दिखाएंगे।
सूत्र ने आगे कहा कि प्राची खुद की तुलना पता नहीं क्यों विजेंद्र कुमेरिया से करती थीं। एक्ट्रेस ने मेकर्स से कहा था कि उन्हें फिक्स पे पर रखा जाए भले ही उनकी शूटिंग हो या नहीं। इसके बाद मेकर्स ने उन्हें रिप्लेस कर दिया। शो से कीरत का किरदार खत्म नहीं हुआ है। वहीं, एक्ट्रेस का कहना हैं कि उन्होंने खुद इस शो को छोड़ा है।
