बॉलीवुड

भगवान से दया की भीख मांग रहे हैं Dharmendra, एक्टर के पोस्ट ने बढ़ाई फैंस की चिंता

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 2, 2024, 10:29 AM IST

धर्मेंद्र ने अपने ट्विटर पर पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट में एक्टर भगवान से दया की प्रार्थना कर रहे हैं। एक्टर के इस पोस्ट ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है। एक्टर के पोस्ट पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स एक्टर से पूछ रहे हैं कि क्या वो ठीक हैं।

Image

Dharmendra (credit pic: Instagram)

Dharmendra Cryptic Post: बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। एक्टर अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए वीडियो शेयर करते हैं। एक्टर लगातार अपने ट्विटर अकांउट पर ऐसे पोस्ट शेयर कर रहे हैं जिसकी वजह से उनके फैंस चिंता में है। एक्टर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा,'गुनाह बख्श दे..अब और सजा ना दे, हम टूट चले अब और इम्तिहान ना लें। तेरे रहमो करम पे हैं। तेरा रहमों करम बना रहे'। एक्टर ने इसके साथ हाथ जोड़ने की इमोजी शेयर की है।

धर्मेंद्र के इस पोस्ट ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है। फैंस पोस्ट पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, सब ठीक तो है। दूसरे यूजर ने लिखा, आप ठीक तो हो सर। तीसरे यूजर ने लिखा, क्या हुआ सरजी। चौथे यूजर ने लिखा, आशा करता हूं आप ठीक होंगे।

धर्मेंद्र की भगवान से मांगी रहम की भीख

इससे पहले भी धर्मेंद्र ने अपनी फोटो शेयर की थी। फोटो में एक्टर के पैर में चोट लगी हुई नजर आ रही थी और उन्होंने हाथ में सूखी रोटी पकड़ी थी। एक्टर की इस फोटो ने फैंस की चिंता बढ़ा दी थी। फैंस की चिंता को देखते हुए एक्टर ने कहा था कि वो बिल्कुल ठीक हैं। उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया है। चिंता की कोई बात नहीं है। वहीं, धर्मेंद्र के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में नजर आए थे। एक्टर ने शाहिद के दादा का किरदार निभाया था। इससे पहले वो करण जौहर की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में महत्वपूर्ण भूमिका में थे।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article