Television News of the Day, 31 October 2022: टीवी इंडस्ट्री में मनोरंजल का डोज हमेशा हाई ही रहती है। इसीप्रकार आज 31 अक्टूबर 2022 को टीवी इंडस्ट्री से कई बड़ी खबरे सामने आई हैं। कुछ खबरों को पढ़कर आपको हैरानी भी हो सकती है तो कई खबरे आपके लिए मनोरंजन भी हो सकती हैं।एक तरफ जहां बिग बॉस 16 के घर में तो भूचाल ही आ गया है। एक समय पर घर से बड़े करीबी दोस्त माने जाने वाले अर्चना गौतम और प्रियंका चौधरी की भयानक लड़ाई हो गई है। वहीं सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग से परेशान आकर सिंगर राहुल वैद्य ने अपने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।
सोनाली चक्रवर्ती का हुआ निधन
टीवी सीरियल गत छोरा में अपनी भूमिका के लिए जानी जाने वाली टीवी इंडस्ट्री की स्टार सोनाली चक्रवर्ती का आज सुबह निधन हो गया। वह काफी समय से अस्वस्थ थी जिसके बाद अभिनेत्री को कुछ दिनों पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोनाली चक्रवर्ती प्रसिद्ध बंगाली अभिनेत्रियों में से एक थीं।
मौनी रॉय ने ऐसे दी हैलोवीन की बधाई
नागिन टीवी सीरियल फेम मौनी रॉय ने रणबीर कपूर-स्टारर ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के समय की कुछ बिहाइंड द सीन पिक्स शेयर की हैं। इन फोटोज को शेयर कर मौनी ने फैंस को हैलोवीन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा , ‘मेरे लून मून की रोशनी में कुछ तो हॉन्टिंग है’।
मीरा जगन्नाथ ने की आधिकारिक शिकायत
मराठी टीवी स्टार और बिग बॉस मराठी की कंटेस्टेंट मीरा जगन्नाथ ने झूठी अफवाह फैलाने को लेकर एक नेटिजन के खिलाफ आधिकारिक शिकायत दर्ज की हैं। मीरा, माझ्या नवरीची बायको, ये काशी ताशी में नंदयला जैसे शो में अपनी भूमिका के लिए जानी जाती हैं।
राहुल वैद्य ने दिया ट्रोलर्स को करारा जवाब
बिग बॉस और खतरो के खिलाड़ी जैसे टीवी रिएलिटी शो में शामिल होने वाली राहुल वैद्य ने अपने एक ट्रोलर को मुंहतोड़ जवाब दिया है। दरअसल एक ट्रोलर ने राहुल को प्लॉप वेडिंग सिंगर बताया था, जिसके जवाब में राहुल ने ट्वीट किया, ‘क्या आपकी शादी हो गई है? मैं आपकी शादी में भी आ सकता है.. अरे रुको आपके पास इतना बजट नहीं होगा..।’
अर्चना और प्रियंका के बीच हुई जबरदस्त लड़ाई
बिग बॉस 16 के घर की बात करें तो एक समय में एक दूसरे को करीबी दोस्त बताने वाली प्रियंका और अर्चना के बीच भयंकर लड़ाई हुई है। आज के एपिसोड में प्रियंका के बारे में बात करते हुए अर्चना ने कहा कि यह जग में हाथ डालकर बड़े ही अनहाइजीनिक तरीके से आटा गूंथती हैं। जिस पर प्रियंका भड़क गई और रसोई घर में काम करने को लेकर उन्होने साफ कर दिया कि वह अर्चना के साथ अब काम नहीं करेगी।
