टीवी मसाला

राहुल वैद्य और दिशा परमार ने ट्रोलर्स को सुनाई खरी खोटी, कहा- 'जॉबलेस हैं और कोई काम नहीं'

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 31, 2022, 08:30 PM IST

Rahul Vaidya and Disha Parmar on Trollers: सिंगर और रिएलिटी शो बिग बॉस और खतरों के खिलाड़ी में शामिल होने वाले राहुल वैद्य ने अपने एक ट्रोलर को करारा जवाब दिया है। दरअसल ट्रोलर ने राहुल को शादी का फ्लॉप सिंगर बताया था, जिसपर राहुत और उनकी पत्नी दिशा परमार ने जबरदस्त अंदाज में जवाब दिया है।

Image

Rahul Vaidya and Disha Parmar

KEY HIGHLIGHTS
  • राहुल वैद्य ने अपने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब।
  • ट्रोलर ने राहुल को शादी का फ्लॉप सिंगर बताया था।
  • राहुल की पत्नी दिशा परमार ने भी ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

Rahul Vaidya and Disha Parmar Reply to Trollers: बिग बॉस और खतरो के खिलाड़ी जैसे मशहूर रिएलिटी शो का हिस्सा बनने के लिए भी जाने जाते हैं बीते दिनों टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार (Disha Parmar) के साथ शादी को लेकर काफी चर्चा में थे। सोशल मीडिया पर दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। हालांकि वाह-वाही के साथ ही दोनों को अक्सर ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। अब राहुल ने अपने एक ट्रोलर को मुंहतोड़ जवाब दिया है, जिसने उन्हें 'फ्लॉप वेडिंग सिंगर' बताया था।

इंडियन आइडल फेम गायक ने सोशल मीडिया पर यूजर को जवाब देते हुए ट्वीट किया है जो ट्रेंड कर रहा है। एक तरफ जहां बाकी के सेलिब्रिटी सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स को जवाब देने से बचते हैं वहीं दूसरी तरफ बिग बॉस 14 के फाइनलिस्ट राहुल ने ट्रोलर को करारा जवाब दिया है।

यूजर ने राहुल को बताया था फ्लॉप सिंगर

ट्विटर पर रुबीना लियाकत की प्रोफाइल पिक्चर वाले एक यूजर ने राहुल वैद्य को ‘बेकार, बेशर्म, भगोड़ा, और शादी का फ्लॉप सिंगर बताया था।’ इस ट्रोलर को मुंहतोड़ जवाब देते हुए अब राहुल ने भी एक ट्वीट किया है। उन्होंने अपना मजाकिया अंदाज में कहा कि वह ट्रोलर की शादी में गाने के लिए तैयार है। लेकिन उसके पास इतना बजट नहीं होगा। राहुल ने लिखा, ‘आपकी शादी हुई है? मैं वहां भी आ सकता हूं .. ओह रुको! आपका बजट नहीं होगा..’।

दिशा परमार ने दिया करारा जवाब

राहुल वैद्य की पत्नी दिशा परमार ने भी ट्रोलर को करारा जवाब देते हुए उसे 'बेरोजगार' बताया है। टीवी एक्ट्रेस, दिशा परमार इस समय टीवी सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं 2’ में नजर आ रही है। उन्होने ट्वीट किया, ‘बेरोजगार लोगों के पास समय की कोई कमी नहीं है, इसलिए यह सब कर रहे हैं’।

बता दें कि राहुल वैद्य को आखिरी बार म्यूजिक वीडियो नॉटी बालम में देखा गया था। राहुल को टीवी पर रिएलिटी शो खतरो के खिलाड़ी 12 और बिग बॉस 14 के लिए भी जाना जाता है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article