टीवी मसाला

'मैंने रुलाया...?'- सुरभि चंदना को रुलाने के आरोप पर तेजस्वी प्रकाश ने कसा तंज, बोलीं- लोगों के घर चल रहे हैं...

Tejasswi Prakash Takes A Jibe On Surbhi Chandna: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश पर आरोप लगा है कि उनके बर्ताव ने 'साइको सैय्यां' के प्रमोशनल इवेंट पर सुरभि चंदना को रुला दिया। इस मामले पर अब तेजस्वी प्रकाश ने चुप्पी तोड़ी है। उनका कहना है कि मेरे कुछ करने से लोगों के घर चल रहे हैं तो चलने दो।

Image

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

Tejasswi Prakash Takes A Jibe On Surbhi Chandna: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। तेजस्वी प्रकाश की 'साइको सैय्यां' अमेजन एमएक्स पर रिलीज हो चुकी है। इस सीरीज में तेजस्वी प्रकाश का अवतार देखने लायक है। लेकिन एक्ट्रेस पर ये भी आरोप लग रहे हैं कि इसके प्रमोशनल इवेंट पर उन्होंने अपने बर्ताव से बाकी कलाकारों को परेशान कर दिया। खबरों की मानें तो तेजस्वी प्रकाश ने इवेंट पर सुरभि चंदना के साथ इंटरव्यू देने से साफ इंकार कर दिया था। इससे 'नागिन 5' एक्ट्रेस भी रोते हुए इवेंट से चली गईं। लेकिन अब इस मामले पर तेजस्वी प्रकाश ने चुप्पी तोड़ी है। अली गोनी संग बातचीत के दौरान तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) ने तंज कसते हुए कहा कि अगर मेरे कुछ कहने से लोगों के घर चल रहे हैं तो चलने दो।

तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) का इससे जुड़ा वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह अली गोनी से बात करती नजर आईं। तेजस्वी प्रकाश ने सुरभि चंदना को रुलाने के आरोप पर वीडियो में कहा, "मैंने रुलाया? मैं क्या ही करूं, लोग मुझसे इतना प्यार करते हैं। मेरे कुछ करने से उनको रोना आता है तो मैं क्या करूं? अगर लोग मेरे इंटरव्यूज लेना चाहते हैं तो मैं क्या करूं?" तेजस्वी प्रकाश की बातें सुनकर अली गोनी ने पूछा कि क्या तू मेरे साथ इंटरव्यू देगी? ऐसे में तेजस्वी प्रकाश ने कहा, "तेरे साथ मैं इंटरव्यू दूंगी, क्योंकि तुम इतने बड़े स्टार हो कि मेरे मना करने पर भी तुम थोड़ी न निकल जाओगे? मैं साइको हूं ना।"

तेजस्वी प्रकाश ने एल्विश यादव को दिया एटीट्यूड का श्रेय

तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) ने अली गोनी के व्लॉग में आगे कहा कि मैं इस एटीट्यूड का श्रेय श्री श्री श्री एल्विश यादव को देना चाहूंगी। तेजस्वी ने कहा, "उनका भी मानना है कि अगर हमारे कुछ कहने से लोगों के घर चल रहे हैं तो उन्हें हेट करने दो।" बता दें कि बीते दिन सुरभि चंदना ने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर कर क्रिप्टिक कैप्शन लिखा था। एक्ट्रेस ने फोटोज में लिखा था, "हैरत की बात है कि मुझे रत्ती भर फर्क नहीं पड़ता।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article