Tejasswi Prakash Flaunt Dimond Ring: टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा ने अपना रिश्ता एक कदम आगे बढ़ा लिया है। करण कुंद्रा ने अपनी लविंग गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश को दुबई के रेगिस्तान में रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया। कपल की रोमांटिक तस्वीरें अब इंटरनेट पर तहलका मचा रही हैं। फैंस करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के लिए खुश हैं लेकिन अब करण से मिले रोमांटिक प्रपोजल के बाद तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) पहली बार मीडिया के सामने नजर आईं। इस मौके पर एक्ट्रेस अपनी डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती हुई नजर आईं। (ये भी पढ़ें: एक्टिंग के लिए Farrhana Bhatt को चुकानी पड़ी बड़ी कीमत, परिवार से तोड़ा नाता, बोलीं- 'सबसे बड़ा जोखिम..')
तेजस्वी प्रकाश ने फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश कुकिंग रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स 3 में धमाल मचाते हुए हर हफ्ते नजर आते हैं। इस वीकेंड के एपिसोड की शूटिंग भी कुछ समय पहले ही हुई है, जहां पर तेजस्वी अपनी डायमंड रिंग के साथ स्पॉट हुईं। तेजस्वी प्रकाश अकेले ही पैपराजी के सामने आईं। एक्ट्रेस सिल्वर कलर की शॉर्ट ड्रेस में दिखीं और उन्होंने अपने लुक को काफी स्टाइलिश रखा। तेजस्वी का मेकअप एकदम सटल था और बाल भी खुले थे और इन सबके बीच तेजस्वी के हाथ में हीरे की अंगूठी साफ चमक रही थीं। अब तेजस्वी का ये लुक और डायमंड रिंग काफी वायरल हो रही हैं। सोशल मीडिया पर फैंस सवाल कर रहे हैं कि तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा क्या हकीकत में सगाई कर ली है। (ये भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai : वट सावित्री के बाद अभिरा-अरमान की होगी मौत, धांसू ट्विस्ट के साथ आएगा Leap?)
Tejasswi prakash-karan kundrra (photo credit)
