TMKOC star Sodhi aka Gurcharan Singh to participate in Bigg Boss 18: सलमान खान (Salman Khan) के विवादित शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) का जल्द ही कलर्स टीवी पर आगाज होने वाला है। मेकर्स ने कुछ समय पहले सीजन का प्रोमो भी शेयर किया था, जिसने फैंस को काफी उत्साहित कर दिया है। सोशल मीडिया पर आए दिन कन्टेस्टन्ट के नाम भी सामने आते रहते हैं लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। अब एक रिपोर्ट सामने आ रही है जिसके मुताबिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा स्टार सोढ़ी उर्फ गुरुचरण सिंह (Gurucharan Singh) बिग बॉस 18 में एंट्री लेने वाले हैं। आइए टाइम्स की इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
सलमान खान (Salman Khan) के शो बिग बॉस में हिस्सा लेने के लिए हर साल बहुत से सितारों के नाम सामने आते रहते हैं। अब बिग बॉस 18 में हिस्सा लेने के लिए तारक मेहता का उल्टा चश्मा स्टार गुरुचरण सिंह (Gurucharan Singh) का नाम सामने आया है। इससे पहले बिग बॉस ओटीटी और बिग बॉस 15 के लिए भी गुरुचरण सिंह का नाम सामने आ चुका था लेकिन उस समय बात नहीं बन पाई थी। अब बिग बॉस की पल-पल की अपडेट देने वाले बिग बॉस तक ने एक्स पर पोस्ट किया है कि "तारक मेहता के स्टार गुरुचरण सिंह बिग बॉस में एंट्री लेने वाले हैं। खैर!! अभी फैंस को कन्टेस्टन्ट की पूरी लिस्ट आने का इंतजार करना होगा।
इस बीच आपको बता दें की गुरुचरण सिंह कुछ दिनों के लिए लापता हो गए थे। वह 22 अप्रैल को मुंबई से दिल्ली जाने के लिए निकले थे लेकिन वह एयरपोर्ट पहुंचे ही नहीं थे। हालांकि अब अभिनेता हम सबके बीच हैं और सब कुछ सही रहा तो बिग बॉस 18 में एंट्री भी ले सकते हैं।
